Home Fun Tanmay Bhatt Takes A Dig At Priyanka Chopra And She Replied The Best

तन्मय भट्ट इस बार प्रियंका चोपड़ा पर बोले, क्वांटिको गर्ल ने ले ली क्लास!

Updated Fri, 29 Jul 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
PriyankaCP
PriyankaCP
विज्ञापन

विस्तार

तन्मय भट्ट इस वक्त इंडिया के जाने-माने कॉमेडियंस में से एक हैं। लोग उनका बेबाक और कई बार बकवास AIB पसंद भी करते हैं और वो बातें talk of the town भी बन जाती हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर का स्पूफ़ वीडियो बनाया था जिसपर उन्हें खूब आलोचना झेलनी पड़ी। पर वो भी क्या करें बेचारे, कॉमेडियन हैं, वो भी बकैती वाले तो रिस्क तो लेना ही पड़ेगा न! सचिन और लता के बाद इस बार बारी थी प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका क्वांटिको में अपने जलवे बिखेर रही हैं। खूब नाम कमा रही हैं पर अभी उनके जिस हूनर की बात की जा रही है और काफी हद तक मज़ाक उड़ाया जा रहा है वो है उनका अमेरिकन एक्सेंट। टीवी शो में वो अमेरिकी एक्सेंट को पूरी तरह फॉलो कर रही हैं। हालांकि उनका एक्सेंट बनावटी नहीं है, उन्होंने अपने स्कूली दिनों का काफी वक्त अमेरिका में गुज़ारा है। उनकी शिक्षा-दीक्षा वहीं हुई है पर क्या करें, लोगों का काम है कहना। अब जब सभी लोग इसपर बात कर रहे हैं तो तन्मय भट्ट कैसे चुप रह जाते! उनका बोलना तो बनता है न बेटा! खाना कैसे पचेगा? तो भाई साहब ने मुंह खोल दिया, अरे मतलब ट्वीट कर दिया। उनके एक्सेंट का मज़ाक उड़ाते हुए। https://twitter.com/thetanmay/status/758244143030206464 पर इससे पहले कि क्वांटिको गर्ल कुछ कहतीं, उनके फैंस ने ही तन्मय की क्लास ले ली। https://twitter.com/palkuraina3/status/758319233830838272 https://twitter.com/imInteresting69/status/758279646018428929 https://twitter.com/ayush_p/status/758304058868326400 https://twitter.com/munishbansal_io/status/758838597323722752 पर अभी प्रियंका का जवाब बाकी था दोस्त.. देखो क्या कहा क्वांटिको गर्ल ने। https://twitter.com/priyankachopra/status/758318711463829505 तन्मय भैया इसका जवाब नहीं दे पाए। और उसके बाद उनकी ट्विटर पर जो ली गई वो तो भैया पूछो मत! https://twitter.com/Nitu_23/status/758321546284896257 https://twitter.com/Shezaahmed17/status/758319076804534274 मतलब पहली बार तन्मय इतने परेशान हो गए कि उन्होंने कह दिया - क्यों मुझ पर चढ़ रहे हो, वो कॉम्प्लीमेंट था। https://twitter.com/thetanmay/status/758330458035937280 अब ये तो हमें भी पता है तन्मय जी कि वो कॉम्प्लीमेंट नहीं था। आप का अपना ख़ुराफ़ाती दिमाग था। जब निशाना गलत लगा और तीर घूमकर आपकी ओर आ गया तो आप ने बात भी घूमा दी। ख़ैर, ये काम पहले ही हो जाना था। प्रियंका ने बड़े हल्के अंदाज़ में वो कर दिया। तो कैसा फील कर कर रहे हैं आप तन्मय भैया! ;) :-P
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree