विस्तार
इंडिया में सबसे ज़रूरी चीज़ होती है शादी। अब ये क्यों ज़रूरी है भैया, तो जवाब ये है कि यहां आपके पास 2 दर्जन रिश्तेदार होते हैं। वो रिश्तेदार जो अपने से ज्यादा आपके काम से मतलब रखते हैं। अब शादी एक ही बार होती है तो स्पेशल होनी चाहिए। स्पेशल इसलिए भी होनी चाहिए क्योंकि उससे आपके स्टैंडर्ड की मापतोल होती है।
हर इंसान चाहता है कि उसकी शादी बहुत स्पेशल हो। इस स्पेशल के चक्कर में कई बार सब तमाशे जैसा भी लगने लगता है। ख़ैर, अब बात को बिना घुमाए सीधे बात पर आते हैं। एक मराठी कपल है। ट्रेकिंग के दौरान मिले थे, वहीं प्यार हो गया और ये सिलसिला शादी तक बढ़ा। अब शादी करनी है पर वो स्पेशल वाली होनी चाहिए। शादी स्पेशल कैसे हो? आजकल लोग इतने नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करते हैं शादी के साथ कि कुछ नया करने को बचा ही नहीं।
तो इन लोगों ने अपनी शादी को एडवेंचरस बनाने की सोची। मिले थे ट्रेकिंग पर, शादी के फेरे लिए हवा में। जी हां, हवा में लटकते हुए वरमाला डाली दोनों ने। वो भी 295 फीट की ऊंचाई पर। अपनी ज़िंदगी के सबसे हसीन पलों में सांसें अटकाए हुए नए एक्सपेरिमेंट का आनंद लिया। ज्यादा क्या कहें? आप खुद ही देख लीजिए।
https://www.youtube.com/watch?v=4OCsP8-IdzE