विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इनकी तस्वीर देखकर यही लगता है कि मैडम की उम्र 16, ज्यादा से ज्यादा 20 या 22 की लगती है। व्हाट्सएप मैसेज पर इनकी उम्र 60 बताई गई है।, लेकिन गूगल करने पर पता चला कि मैडम चीन की मशहूर अदाकारा लिउ जायोकिंग हैं। 30 अक्टूबर 1950 इनकी डेट ऑफ बर्थ है। इस हिसाब से ये 66 की हो गईं और अक्टूबर में 67 की हो जाएंगी। लेकिन इनकी तस्वीर जो भी देखता है, अवाक रह जाता है। आप भी रह गए होंगे। ये हैं ही इतनी खूबसूरत। बढ़ती उम्र का इनकी खूबसूरती पर असर न होता देख इन्हें 'फ्रोजन ब्यूटी' कहा जाने लगा है। यानी जमी हुई बर्फ जिस प्रकार एक जैसी रहती है, उसी तरह जायोकिंग की खूबसूरती और जवानी भी एक जैसी ही लगती है।
उम्र लंबी करने का यह तरीका आप जानते हैं क्या? देखिए...
"उम्र लंबी करने के लिए"
खुराक आधी करें,
पानी दोगुना करें,
व्यायाम तिगुना करें,
हंसना चौगुना करें और
घरवाली का कहना मानना सौगुना करें !!