विस्तार
भारत पाकिस्तान का झगड़ा खत्म हो सकता है। किम जोंग उन सदाचारी बन सकता है। भारत लगातार 100 फीफा वर्ल्ड कप जीत सकता है। विराट कोहली 1000 शतक लगा सकते हैं। इंडिया महाशक्ति बन सकता है। इन सभी बातों की संभावनाएं हो सकती हैं लेकिन इंडिया में पति और पत्नी का झगड़ा कभी नहीं थम सकता। स्वयं भगवान ही धरती पर क्यों न उतर आएं, वह भी इनके बीच होने वाला झगड़ा खत्म नहीं करवा सकते। यह बात भले ही ग्रंथों में न लिखी हो, लेकिन इतनी सच है जैसे जीवन के बाद मृत्यु।
पायलट की पत्नी- ज्यादा मत उड़ो
टीचर की पत्नी- मुझे मत सिखाओ
पेंटर की पत्नी- थोबड़ा रंग दूंगी
धोबी की पत्नी- धो दूंगी
एक्टर की पत्नी- ज्यादा नाटक मत करो
डेंटिस्ट की पत्नी- बत्तीसी तोड़ दूंगी
मारवाड़ी की पत्नी- हिसाब से रहो
इंजीनियर की पत्नी- सारे पुर्जे ढीले कर दूंगी
आर्किटेक्ट की पत्नी- ढंग से रहो वरना थोबड़े का डिजाइन बदल दूंगी
सुनार की पत्नी- जड़ दूंगी
पंडित की पत्नी- घंटी बजा दूंगी
संगीतकार की पत्नी- ढोल बजा दूंगी
ड्राइवर की पत्वी- ब्रेक लगा दूंगी
बिल्डर की पत्नी- ईंट से ईंट बजा दूंगी
डॉक्टर की पत्नी- सही इलाज कर दूंगी
वकील की पत्नी- अपनी वकालत कोर्ट तक ही सीमित रखो
ये गहन विचार मंथन और दर्शन और चिंतन दरअसल हमने व्हॉट्सएप पर बंट रहे ज्ञान को देखकर कर डाला। आप भी देखेंगे तो पूरा इत्तेफाक रखेंगे। यहां एक अजब गजब लिस्ट हैं जिसमें बताया गया है कि अलग अलग पेशे वाले पतियों से उनकी पत्नियां जब झगड़ती हैं तो क्या डायलॉग बोलती हैं। लिस्ट अच्छी लगे तो आगे जरूर बढ़ाएं। ...और हां जो प्रोफेशन छूट गया है, उसमें अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं नीचे कमेंट्स बॉक्स में।