विस्तार
टेंशन तो हम न लेते हैं और न देते हैं। हम सिर्फ़ फिरकी लेते हैं। न-न.. हमने कुछ नहीं किया भैया, हमारी क्या मजाल जो विदेश मंत्री के खिलाफ़ कुछ कह दें, पाकिस्तान थोड़े जाना है हमें। फिरकी तो किसी और ने ली है। थोड़ा सब्र करो, बताते हैं। :-P
दरअसल जब वक्त खराब हो तो गधे को बाप बनाना नहीं पड़ता, गधे खुद-ब-खुद बाप बनने लगते हैं। और जब आपको खुद न पता हो कि वक्त अच्छा है या खराब, तो बेटा तुम्हारे साथ कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है हमारी विदेश मंत्री जी के साथ। उनका इरादा तो नेक था, पर ट्विटर पर कौन किसका इरादा जानने बैठा है।
हुआ यूं कि उन्होंने अफ्रीकी लोगों के साथ सहानुभूति दर्शाते हुए एक ट्वीट में नस्लवाद के खिलाफ़ कहा कि - अगली बार आप जब भी किसी अफ्रीकी से मिलें तो उनसे हाथ मिलाएं और कहें कि भारत उनसे प्रेम करता है।
https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/738228679289896961
इसपर ट्विटराती भड़क उठे और भारत में पक्षपात और नस्लभेद के जितने भी गड़े मुर्दे थे, सारे उखाड़ डाले। लोगों ने भारत में चल रहे नस्लवाद पर जमकर चुटकी ली।
प्रवीण मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि - ज़रूर मैडम, आप भी भक्तों से कहें कि जब भी वो दलित या मुस्लिमों से मिलें, तो हाथ मिलाकर कहें कि भारत उनसे प्रेम करता है।
https://twitter.com/mishra_pravin/status/738231722270031872
एक दूसरे ट्वीट में हार्दिक ने अपील की कि - मैडम बीजेपी के लोगों से कहें कि अगली बार जब भी किसी समलैंगी से मिलें, तो हाथ मिलाकर कहें कि भारत उनसे प्रेम करता है।
https://twitter.com/Hardism/status/738232970113208321
कुछ लोगों ने इसपर चुटकुले भी गढ़ दिए और लिखा कि मैंने एक आदमी से ऐसा कहा तो उनसे थप्पड़ मारते हुए कहा कि "हरामखोर, काला हूं.. अफ्रीकन नहीं।"
https://twitter.com/Being_Humor/status/738233876221300744
लोगों ने इसी बहाने महाराष्ट्र में शिवसेना के रवैये पर भी निशाना साधा और कहा कि अगली बार जब ये लोग किसी बिहारी से मिलें तो हाथ मिलाकर कहें कि महाराष्ट्र इनसे प्रेम करता है।
https://twitter.com/MrTippler/status/738247412574126080
इसी तरह दिल्ली के लोगों पर भी व्यंग्य बाण कसे गए और ये नसीहत मिली कि दिल्ली के लोग भी अगली बार किसी नॉर्थइंडियन से मिलें तो हाथ मिलाकर कहें कि दिल्ली उनसे प्रेम करती है।
https://twitter.com/MrTippler/status/738247954616590336
ऐसे ही कुछ और ट्वीट्स में भी भारत की दशा-दिशा खंगाली गई। खुद ही पढ़ लो भैया..
https://twitter.com/MrTippler/status/738248361506045952
https://twitter.com/damleyogesh/status/738324865372041216
सुषमा जी! हमें पता है कि आप का उद्देश्य अच्छा था.. पर हमेशा अच्छा चाहने वालों के साथ अच्छा कहां होता है? और ये तो अच्छी बात है न कि लोग आपको आइना दिखा रहे हैं.. देश के हाल से परिचित करा रहे हैं। आपकी सरकार को स्कैन किया जा रहा है, ये लोकतंत्र की जीत है.. अरे-अरे, ये हमने नहीं कहा। प्रधानसेवक जी ने कहा था। तो खुश हो जाइए.. ट्विटर पर बैठी हैं तो जवाब तो मिलेगा न.. वैसे भी देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। :D :-P