कई बार आपको अपना घर बेहद छोटा लगता होगा. आपको लगता होगा कि क्या यार काश हम भी टाटा-अंबानी होते। बड़े से महल में रहते। पैसा होता तो ये करते वो करते और न जाने क्या-क्या। पर आपको पता है कि जापान में अधिकतर लोग कामकाजी हैं और उनके पास अच्छा ख़ासा पैसा भी है फिर भी यहां के लोग एक बहुत बड़ी दिक्कत से जूझ रहे हैं।
यहां की राजधानी टोक्यो में जनसंख्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों के पास रहने के लिए जगह नहीं रह गई है। ऐसे में यहां के लोग आर्किटेक्ट्स से मदद ले रहे हैं। वहां पर जुगाड़ लगाकर छोटे-छोटे घर बनाए जा रहे हैं. इन्हें माइक्रो अपार्टमेंट्स भी कहते हैं। कई जगह बस एक कमरा होता है और वही उनका लिविंग रूम, बेड रूम, और डाइनिंग बन जाता है। यहां हर कोने का इस्तेमाल किया जाता है। कई घरों की छतें भी बहुत नीचे होती हैं। नीचे दी गई वीडियो में देखिए कि लोग यहां कैसे रहते हैं।
https://youtu.be/13ssbuyaqZI