यहां तो ये सब कहानी सुनाने में भी हंसी आती है हमें। लेकिन फिर भी लगा की जरूरी है तो सुना देना चाहिए। अगर दिमाग में सवाल ये उठ रहा है कि क्यों हंसी आ रही थी तो उनके लिए एक जवाब है। जवाब ये कि ये कहानी है एक कछुए के। इलाज़ की। उसे रेस्क्यू किए जाने की। उसे चलने लायक बनाने की। लेकिन हमाए यहां तो भिया ;पहिले मंदिर-मस्जिद बोल के जितना लड़ना-भिड़ना हो लड़ भिड़ लें। उसके बाद जो बचेंगे वो फिर सोचेंगे। देश और दुनिया का क्या होगा। कोई शक?
लेकिन दुनिया में कुछ लोग हैं। जो इंसान तो इंसान जानवरों के लिए भी दिन रात एक किए हुए हैं। वैसी ही एक कहानी है विंस की। विंस कौन? विंस नाम है एक कछुए का। जिसे कारा ने पाल रखा था। कारा रहती हैं बेन्बरी में। इंग्लैंड में पड़ता है। कारा फाइनेंस में कुछ जॉब करती हैं। इनके पति किसी सॉफ्टवेर कंपनी में कंसलटेंट हैं।