विस्तार
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाएगा। यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में एक शख्स 60 फीट ऊंचे पेड़ की पत्तियों पर आराम फरमाता दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम खसहा मोहम्मदपुर के मजरा बदलूपुरवा में एक पुराना हनुमान मंदिर है। मंदिर के पास ही एक अशोक का पेड़ लगा है।गांव के लोग बता रहे हैं कि हर रोज शाम को 7 बजे एक चमत्कारी बाबा अशोक के पेड़ के शिखर पर चढ़ जाते हैं। पेड़ की सबसे ऊंचाई पर पत्तियों पर आराम फरमाते हुए अपना आसन जमा लेते हैं। वे रात भर पेड़ पर शयन करते हैं और सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नीचे उतर आते हैं। सुबह उतरने पर यदि कोई व्यक्ति उनसे सवाल करता है तो वे उसके सिर्फ एक प्रश्न का जवाब देते हैं।