विस्तार
क्रिकेटर क्रिस गेल सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं है बल्कि एक शानदार एंटरटेनर भी हैं। भले ही देखने में वो सीरियस दिखते हों लेकिन आईपीएल के मौसम में उनके अंदर की मस्ती उभरकर बाहर आती है। ऐसा कोई सीजन नहीं होता जहां क्रिस गेल के डांस मूव्स और फन की चर्चा नहीं होती। अभी पिछले दिनों वो भांगड़ा करते दिखाई दिए थे। इस बार क्रिस पर हरियाणवी रंग चढ़ गया है। वो भी चटख जोरदार।
सीधे सपना चौधरी के गाने पर डांस कर डाला। अब जिनके गानों की धुन पर पूरा देश नाचने के लिए मजबूर हो जाता है, अगर उस पर क्रिस गेल थिरकना शुरू करेंगे, तो आप समझ सकते हैं कि कैसा माहौल बनेगा।देखें क्रिस का ये अंदाज।