विस्तार
हिंदुस्तान में टैलेंट भरा पड़ा है। गली-गली से ऐसे लोग मिल जाएंगे कि आप दंग रह जाएं। अभी फिरकी टीम को एक ऐसा ही यूट्यूब वीडियो मिला है। हालांकि वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन इस वीडियो में दिख रहे लड़के का टैलेंट एकदम नया है।
वीडियो में दिख रहा लड़का 10 विदेशी भाषाएं जानता है। यह लड़का सड़क पर मोरपंख से बनी आइटम्स बेचकर अपना पेट पालता है। जानकारी से पता लगा है कि लड़का और वीडियो दोनों गुजरात के हैं।
अब तो ये बच्चा बड़ा हो गया होगा। हो सकता है कि इसने अब और ज्यादा भाषाएं सीख ली हों। लेकिन यह वीडियो भी कोई कम नहीं है, ये बताने के लिए की हिंदुस्तान में सड़कों पर ही कितना टैलेंट टहल रहा है। तो देखें वीडियो।