विस्तार
कनपुरिया दंपति सब्जी मंडी गए। पति के साथ पत्नी साइकिल पर बैठी थी। पत्नी साइकिल से गिर गई और पति को पता नहीं चला। वह सीधा अपने किराए के मकान में चला आया। पत्नी घर आई तो उसका गुस्सा फूट पड़ा। दोनों कनपुरियाओं में आपस में झगड़ा हो रहा था तभी मकान मालिक ने एंट्री मार दी। फिर सीन बड़ा ही मजेदार क्रिएट हो गया। जी हां एक बार फिर यूट्यूब के मेक जोक ऑफ चैनल पर नया वीडियो आया है- मकान मालिक! वीडियो आते ही वायरल हो गया। हो भी क्यों न, आज की तारीख में देश की आधे से ज्यादा आबादी किराए के घरों में रह रही है और समस्याओं से जूझ रही है। लेकिन कनपुरिया स्टाइल में बनाया गया यह वीडियो आपकी फ्रस्टेशन कुछ कम कर देगा।
देखें वीडियो