विस्तार
आज प्रपोज डे है। आप भी अपने इश्क का इज़हार करने के लिए कई टोटके आजमाने वाले होंगे। मन में एक डर भी होगा कि कहीं प्यार साकार होने से पहले ही दिल न टूट जाए। इतना घबराने से कुछ होने वाला नहीं। हम हैं न, प्रपोज करने का सुपर-डुपर तरीका लेकर आए हैं। इसे देखकर आप भी यही तरीका आजमाएंगे।
ख़ैर..काम की बात करते हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को 'ओ माय गॉड' वाले एक्सप्रेशन में देखना चाहते हैं, या उसे सरप्राइज देना चाहते हैं, या प्रपोज करना चाहते हैं तो ये तरीका बेस्ट है। बिना हिचकिचाए, बिना शर्माए आज ही इस काम को कर डालिए। समय किसी के लिए नहीं रुकता। बात जब प्रपोज करने की है तो शुभ काम में देरी क्यों?