सोशल मीडिया। आह! बड़े कमाल की जगह। चाहे तो बना दे तुम्हें या बर्बाद कर दे। शर्त बस इतनी कि आप इसे सम्मान दें ये आपको सब कुछ दे देगा। बस एक बार कोई चीज़ पूरे समर्पण से इसके हवाले कर दो। फिर क्या दिन और क्या रात। क्या शहर, क्या गांव। क्या देश और क्या विदेश। सब आपके सामने। आकी क़दमों में होता है। एकदम जवान जगह।
पिछले दिनों ही आपने पाकिस्तान के चायवाले को देखा ही। कैसे। एक चायवाला। देखते ही देखते। कैसे पहले पूरे इन्स्टाग्राम और फिर बाद में फेसबुक का राज कुमार बन गया। और इसके ठीक बाद, पूरे डिजिटल मीडिया ने उसे गले से लगाया। और आज वो चायवाला कहीं मॉडलिंग कर रहा है तो कही म्युज़िक वीडियो में दिख रहा है। कहीं टीवी वाले उसे टॉक के लिए बुला रहे हैं। वज़ह? सोशल मीडिया।