हम जैसे दिखते हैं उससे अलग लगने की हमारी ख्वाहिश होती है। हम हमेशा ख़ुद से बेहतर दिखना चाहते हैं। हम गोर दिखना चाहते हैं,लंबे दिखना चाहते हैं, पतले दिखना चाहते हैं और इन सभी का इंतज़ाम बाज़ार ने कर दिया है। आप को अगर कुछ नया करने के बारे में नहीं सोच पा रहे हैं तो कोई बात नहीं एक बार बाज़ार में निकल जाइए आपके सामने हज़ारों नए आईडिया मौजूद होंगे।
लड़कियों को हील्ज़ पहनना बहुत पसंद है। इससे वो अपने असली कद से लम्बी दिखती हैं और बहुत सी महिलाओं का कहना है कि वो काफ़ी कॉन्फिडेंट भी महसूस करती हैं। लेकिन हील पहनना कितना कष्टकारी होता है ये भी किसी से छुपा नहीं है। हमारे साथ अक्सर ही होता है कि हम किसी पार्टी में जाते हैं और थोड़ी ही देर बाद हमारे पैर बुरी तरह दर्द होने लगते हैं।