विस्तार
सोशल मीडिया पर काफी सारे वीडियो ऐसे आते हैं जो पर भर में वायरल हो जाते हैं। प्रिया प्रकाश का आंख मारना इस बात का सटीक उदाहरण है। अब एक और ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला शादी समारोह में बॉलीवुड के हिट गाने पर डांस कर रही हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो मं महिला 'जूली-जूली' पर डांस कर रही हैं। महिला बड़ी ही बेफिक्री से डांस कर रही है। इस गाने के खत्म होने के बाद भी महिला नहीं रुकी और फिर अगले गाने पर डांस करने लगती है।