विस्तार
'
यो यो हनी सिंह' नाम ही काफी है, जिनके गानों और रैप पर पूरा इंडिया झुम उठता है, लेकिन काफी टाइम से वे लोगों से दूर हैं... वजह कम ही लोग जानते हैं। दरअसल इंडिया के सबसे पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपनी नयी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की है। इस फोटो में हनी का लुक काफी बदला हुआ नज़र आ रहा है। आपको बता दें हनी कुछ महीनों से Bipolar Disorder और डिप्रेशन से जूझ रहे थे, लेकिन अब वो इससे उबर चुके हैं।
पर डिप्रेशन का असर उनके ऊपर साफ़ देखा जा सकता है तभी तो कभी कूल लुक के लिए मशहूर हनी अब पहले जैसे नहीं रहे। आमतौर पर हनी सिंह जैसे लगते थे अब उसके एकदम अलग दिखाई दे रहे हैं। हनी सिंह ने अपनी कई तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की हैं, जिनमे वो बिल्कुल ही बदले हुए लुक में नज़र आ रहे हैं।
दरअसल बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं।
क्या होता है Bipolar Disorder में
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान डिप्रेशन या मेन्टल डिसऑर्डर का शिकार हो जाता है। इसमें मरीज़ कई हफ्तों या महीनों तक अवसादग्रस्त (मेंटली डिस्टर्ब्ड) रहता है। बायपोलर डिसऑर्डर में पेशेंट का मूड पल-पल बदलता है। कभी वो बहुत खुश होता है तो कभी परेशान और कई बार तो पेशेंट डिप्रेशन में भी चला जाता है।
चार बार डॉक्टर बदलने पड़े
यही वजह रही की हनी सिंह को एक नहीं बल्कि चार बार डॉक्टर बदलने पड़े। यो यो सिंह के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे। बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।
अब ऐसे दिखते हैं हनी सिंह