यहां मर्दों को करनी पड़ती है दो शदियां, कारण जान उड़ जाएंगे आपके होश
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Mon, 07 Jan 2019 07:01 PM IST
वैसे तो राजा-महाराजाओं के जमाने में हर राजा की दो या तीन नहीं कई-कई रानियां हुआ करती थीं। उस समय सभी राजा अपनी मर्जी के अनुसार शादियां करते थे। हालांकि, अब तक तो यही सुना है कि, आम व्यक्ति भी अगर दो शादियां करता है तो अपनी मर्जी से ही करता है।हैरानी की बात तो ये है कि, एक देश ऐसा भी है जहां के पुरुष दो शादी करने के लिए मजबूर हैं या यूं कहें इन्हे मजबूर किया जाता है।
दरअसल, अफ्रीकी देश इरिट्रिया में हर पुरुष को दो शादी करना अनिवार्य होता है।अगर कोई पुरुष दो पत्नियां नहीं रखता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जाती है, जिसके तहत उसे जेल जाना पड़ता है।
ऐसे अटपटे सरकारी कानून के पीछे बड़ी वहज ये है कि, इरीट्रिया में महिलाओं की संख्या के मुकाबले पुरुषों की संख्या सबसे कम है जिसका मुख्य कारण इथियोपिया से हुआ गृह युद्ध है।
पुरुषों के दो शादी करने के कानून के अलावा महिलाओं को लेकर भी एक सख्त कानून बनाया गया है। जिसके अनुसार वहां रहने वाली महिलाएं अपने पति की दूसरी शादी में रुकावट या किसी भी तरह की अड़चन पैदा करने की कोशिश करती हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो जाती है।