दुल्हन लेने गाजे-बाजे से आई थी बारात, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:15 PM IST
शादी के वक्त दूल्हे और दुल्हन में एक अजब सा रोमांच रहता है। नए जीवन में प्रवेश के साथ हर कोई शुभकामनाएं दे रहा होता है। सेल्फी वाले युग में तो शादी विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन खूब मुस्कुरा मुस्कुराकर फोटो खिंचवा रहे होते हैं। लेकिन अगर इसी शादी समारोह में दूल्हे को देखते ही लोग लात घूसे मारने लगे तो जाहिर सी बात है कि जानने की इच्छा होगी कि आखिर माजरा क्या है।
घटना नैनीताल की है। एक साहब शादी करने के इरादे बाजे-गाजे के साथ दुल्हन के परिवार के पास पहुंचे। वहां सारा ताम-झाम तैयार था। मंडप भी सजा था और घराती भी हाथ में फूल माला लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे का स्वागत करने के बजाय घराती मारने के लिए दौड़ पड़े।
नैनीताल के एक होटल में पीएसी में हेड कॉस्टेबल पद पर तैनात जवान की शादी का समारोह चल रहा था। फेरों के ठीक एक महिला आ धमकी। उसने बताया कि जिस शख्स की शादी हो रही है। उसने सबसे झूठ बोला है। वह एक शादी पहले भी कर चुका है। महिला का कहना था कि पीएसी जवान ने मुझसे लवमैरिज की है। महिला के मुताबिक उसने अपने पहले पति से तलाक लेकर पीएसी जवान से शादी की थी।
महिला ने बताया कि जवान उसे धोखा देकर दूसरी शादी करने जा रहा है। जवान ने महिला को बताया था कि वह नैनीताल में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचा था।
इस पूरे हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष में अफरा तफरी मच गई। पुलिस भी पहुंच चुकी थी। बावजूद इसके, लड़के की जमकर पिटाई की गई। बाद में दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा देने की बात पर मामले का निपटारा किया गया।