चंद्रयान-2 की लैंडिंग को लेकर देशभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। टीम इसरो चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिशों में लगी हुई है। ऐसे समय जब दुनिया भर में चंद्रयान की चर्चा हो रही है तो भला अपना पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान कैसे अछूता रह सकता है।
चंद्रयान-2 और इसरो के बीच संपर्क टूटने के बाद पाकिस्तान लगातार भारत की आलोचना करने में लगा हुआ है और इसी मिशन से प्रभावित होकर पाकिस्तान भी चांद पर अपना रॉकेट भेजने के सपने संझोने में लगा हुआ है।
इस कड़ी में पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में आप देख सकते है कि पाकिस्तान में भीड़ द्वारा एक रॉकेट लॉन्च किया गया है। सोशल मीडिया युर्जस की मानें तो पाकिस्तान ने यह रॉकेट भारत के चंद्रयान-2 के जवाब में छोड़ा है।
युर्जस के अनुसार पाकिस्तान के इस रॉकेट लॉच में उसके हमसफर चीन ने उसका साथ दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों का ऐसा मानना है कि जो देश चंदा मांगकर चांद पर पहुंचने की कोशिश में लगा हुआ है, उसकी सारी कोशिश आसामन में पहुंचने से पहले ही नाकाम हो जाएंगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के कुछ लोगों की भीड़ एक रॉकेटनुमा कंडील को छोड़ते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया है। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और प्ले बैक सिंगर अदनान सामी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है।