इन 12 बॉलीवुड हस्तियों के नाम है दर्ज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,क्या आप जानते हैं?
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:29 AM IST
Bollywood world record
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में स्टार यूं तो किसी परिचय के मोहताज नहीं है, इनकी कॉमर्शियल और नॉन-कॉमर्शियल फिल्में लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आपको जानकार हैरानी होगी बी टाउन के ऐसे कई सितारे है जिनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। आखिर ऐसा क्या किया है इन कलाकारों ने जो ये विश्व कीर्तिमान बना बैठे? हमने इनकी पूरी लिस्ट बनाई है...
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा
2016 में विश्व महिला दिवस के मौके पर मुंबई में एक आयोजन किया था। इसमें 1328 महिलाओं ने एक ही वक्त में अपने नाखूनों को रंगा था। महिलाओं के समूह में सोनाक्षी भी शामिल थीं। एक वक्त में इतनी महिलाओं के द्वारा नेल पॉलिश करने का यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था जो गिनीज ने दर्ज किया था।
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
12 घंटे के भीतर किसी फिल्मस्टार के नाम सबसे ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस का विश्व कीर्तिमान किसी के नाम है तो वह है अभिषेक बच्चन। दिल्ली 6 के प्रमोशन के लिए अभिषेक कई 7 शहरों में नजर आए थे। इनमें गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे शहर शामिल थे। इसके लिए उन्होंने अपने प्राइवेट जेट और कार से करीब 1800 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन 19 अलग अलग गायकों के साथ हनुमान चालीसा गा चुके हैं। जो कि एक विश्व कीर्तिमान है।
कैटरीना कैफ
- फोटो : social media
कैटरीना कैफ
2013 में कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली एक्ट्रेस बनी थीं। उस साल उनकी कमाई 10.7 मिलियन डॉलर थी।
शाहरुख खान
2013 में शाहरुख खान सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाले हीरो बने थे। उस साल उनकी कमाई 220.5 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।
कुमार सानू
- फोटो : social media
कुमार सानू
कुमार सानू के नाम एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
समीर अंजान
- फोटो : सोशल मीडिया
समीर अंजान
गीतकार समीर अंजान ने 35000 से भी ज्यादा गाने लिखे हैं। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
जगदीश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
जगदीश राज
करीब 150 फिल्मों ने इन्होंने पुलिस का रोल निभाया है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
आशा भोसले
- फोटो : social media
आशा भोसले
किसी पार्श्व गायक द्वारा सबसे ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड आशा भोसले के नाम दर्ज हैं। आशा भोसले ने 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।
ललिता पवार
- फोटो : social media
ललिता पवार
एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे लंबा करियर ललिता पवार का रहा। इन्होंने करीब 70 वर्ष फिल्मों को दे दिये।
पी जयराज
- फोटो : सोशल मीडिया
पी जयराज
पुरुष कलाकारों में सबसे लंबा करियर पी जयराज का रहा। इन्होंने ने भी अपनी जिंदगी के 70 साल फिल्मों के नाम कर दिये।
कपूर फैमिली
- फोटो : सोशल मीडिया
कपूर फैमिली
पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक कपूर फैमिली में 25 कलाकार हुए। इससे ये परिवार सबसे ज्यादा कलाकारों वाला परिवार बना और जिसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया।