विस्तार
आपको बता दें कि आज 6 जुलाई है यानी के ‘इंटरनेशनल किस डे’। अपने यहां तो किस्स को लेकर हमेशा ही बवाल होते हैं, कभी किस ऑफ लव तो कभी कोई स्यापा, लेकिन कभी-कभी ये किस तगड़ा वाला विवाद भी खड़ा कर देता है। अब अपने बॉलीवुड को ही ले लो, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के साथ कई बार ऐसे किसिंग विवाद हो चुके हैं, जिनके चलते न केवल सुर्खियों में रहे, बल्कि अपने नाम के साथ एक विवाद को भी जोड़ लिया, जिसके चर्चे तो होते ही रहेंगे। इस किस डे के मौके पर आपको बता रहे हैं उन किसेज़ के बारे में जिन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं
1.धर्मेंद्र और राम जेठमलानी
सुनने में ही थोड़ा अट-पटा लगता है न? लेकिन ये सच है मेरे भाई। दरअसल एक अवॉर्ड शो के दौरान राम जेठमलानी और धर्मेंद्र पाजी को लीप-लॉक करते हुए एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था, और ये तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।
2.क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बिपाशा बसु
बिपाशा बसु के जलवे तो बॉलीवुड में हमेशा बरकार रहते हैं, लेकिन एक बार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बिपाशा बसु को लेकर खूब चर्चा में रह चुके हैं। साल 2007 में दोनों की एक ऐसी फोटो मीडिया में आई थी, जिसमें वे एक-दूसरे को किस कर रहे थे, जिसके सामने आने के बाद खूब हंगामा हुआ था।
3.राखी सावंत और मीका सिंह
ओय होय! इनके किस्से को कौन नहीं जानता, इसके चलते दोनों काफी दिनों तक सुर्खियों में रहे थे। यहां तक कि मीका की तो आज भी इस किस के चलते खिंचाई करते रहते हैं। इस किस के बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो गई थी।
4.शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे
अरे भाई इस किस ने तो मीडिया को कई दिनों का मसाला दिया था। शिल्पा शेट्टी ने 2007 में एक किस को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। दिल्ली में एड्स जागरूकता अभियान के तहत जब मंच पर अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को KISS किया तो उन्हें खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा। हालांकि, बाद में रिचर्ड ने पूरे देश से माफी मांग ली थी। मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि राजस्थान की एक स्थानीय अदालत ने शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश भी दे दिए थे ..लेकिन बच गए।
5.रानी मुखर्जी और विद्या बालन
प्रमोशन का ये तरिका तो नायाब था दरअसल ‘नो वन किल्ड जेसिका’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान रानी मुखर्जी ने विद्या बालन के साथ लिप-लॉक किया था। ये फोटो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी ...अब वायरल तो होनी ही थी, हां ये बात अलग है कि दोनों के चेहरे नहीं दिख रहे।
6.शबाना आज़मी और नेल्सन मंडेला
ये तो कल्पना से परे किस था ...दरअसल केप टाउन में 1993 में नेल्सन मंडेला के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शबाना आज़मी भी शामिल हुई थीं। दोनों की मुलाकात के दौरान शबाना ने मंडेला के गाल पर किस किया था। जब मीडिया में ये फोटो आई तो कई मुस्लिम लीडर्स ने इसकी आलोचना की थी।
7.सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण
खैर इनकी और इनके पापा द ग्रेट की अय्याशी के किस्से तो जगजाहीर हैं, लेकिन एक आईपीएल मैच के दौरान विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका को सरेआम किस कर लिया था। मीडिया में इस किस की चर्चा काफी दिनों तक रही।
8.पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रिंस चार्ल्स
पद्मिनी कोल्हापुरे के द्वारा किया गया एक किस आज भी बॉलीवुड के इतिहास में सबसे विवादित रियल किसेज़ में गिना जाता है। 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। हालांकि प्रिंस के चारों ओर कड़ी सिक्युरिटी थी, लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर किस किया था। कई दिनों तक यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा।
9.राम जेठमलानी और लीना चंद्रावरकर
एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर को मुंबई में 2015 में आयोजित एक अवॉर्ड्स फंक्शन में मशहूर वकील राम जेठमलानी ने किस कर लिया था। हुआं कुछ यों कि जब इन्हें स्टेज पर बुलाया गया, तब पहले तो जेठमलानी ने लीना को गले लगाया और बाद में किस कर लिया। लीना भी उनका हाथ थामे किस करती नज़र आई थीं। इस 'किस' की चर्चा बाद में खूब हुई।
10.ऋतिक रोशन और रेखा
एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेखा ने ऋतिक रोशन को 'किस' कर लिया था। फंक्शन में मौजूद कई फोटोग्राफरों ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी।
11.महेश भट्ट और पूजा भट्ट
यूं तो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट एक ऐसे फिल्मकार हैं जिनकी जिंदगी से कई विवाद जुड़े, लेकिन पूजा भट्ट के साथ एक मैगजीन के लिए कराया गया उनका फोटोशूट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था। सालों पहले स्टारडस्ट मैगजीन के लिए उन्होंने पूजा के साथ लिपलॉक सीन दिया था। ये फोटोशूट मैगजीन के कवर पेज पर छापा था। इस फोटो ने इतना विवाद खड़ा किया कि पूजा और महेश भट्ट, दोनों ने इस फोटो को फेक बताया। अब सच्चाई क्या है, ये तो वही जानें।
12. शाहरूख खान और जॉन बेरोमैन(John Barrowman)बॉलीवुड के किंग कान भी कुछ कम नहीं। इन्होंने भी पब्लिकली किस किया लेकिन किसी हिरोइन को नहीं बल्कि पॉपुलर ब्रिटीश एक्टर जॉन को। सोशल मीडिया में इनका खूब मज़ाक बना और लड़कियां तो नाराज़ हो गईं।