विस्तार
प्यार में धर्म-जाति, रंग-रूप मायने नहीं रखता यही वजह है कि महिलाएं अपने से कम उम्र के पुरुषों से भी शादी करने से नहीं हिचकती। बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने से कम उम्र के लड़कों को चुना अपना जीवन साथी।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी को लॉस एंजिलिस में गुपचुप शादी की थी। उनके पति जीन गुडइनफ उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं और फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
एश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन एश्वर्या से उम्र में दो साल छोटे हैं। तमाम समस्याओं के बाद भी दोनों नें 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली।
सोहा अली खान
कुनाल खेमु सोहा से उम्र में 5 साल छोटे हैं। दोनों के प्यार की कहानी फिल्म 'ढ़ूंढते रह जाओगे' के सेट्स से शुरू हुई थी। 2014 में कुनाल ने सोहा को पेरिस में प्रपोज किया था और जनवरी 2015 में ये शादी के बंधन में बंध गए थे।
अधुना
मल्टी-टेलेंटड फरहान अख्तर अपने से 6 साल बड़ी अधुन से फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट्स पर मिले थे। तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार इन दोनों ने साल 2000 में एक-दूसरे से शादी कर ली।
जरीना वहाब
अपने से 6 साल छोटे अभिनेता आदित्य पंचोली से जरीना ने 1986 में शादी की थी। ये दोनों फिल्म 'कलंक का टीका' के सेट्स पर मिले थे।
अर्चना पूरन सिंह
अपनी पिछली शादीशुदा जिंदगी से परेशाना अर्चना फिर से प्यार में पड़ी और इस बार उनकी जिंदगी में आए उनसे 7 साल उम्र में कम अभिनेता परमीत। दोनों चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और आखिर में सन् 1992 में दोनों ने शादी की।
अमृता सिंह
सैफ अली खान अमृता से उम्र में 12 साल छोटे थे। इनका 2004 में तलाक हो गया था।
मनीषा कोइराला
मीनाषा अपने एक्स-हस्बैंड सम्राट दहल से उम्र में सात साल बड़ी थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिका और दोनों का 2012 में तलाक हो गया।
नरगिस
बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री नरगिस ने अपने से एक साल छोटे अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी। उस वक्त नरगिस सुनील दत्त से ज्यादा लोकप्रिय भी थीं। 1957 में फिल्म मदर इंडिया के सेट्स पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी जहां आग लगने के दौरान सुनील दत्त ने एक रियल लाइफ हीरो की तरह नरगिस की जान बचाई थी। नरगिस उनकी बहादुरी देखकर काफी इम्प्रेस थी। फिल्म की रिलीज के एक साल बाद ही दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।