विस्तार
बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जिन्होंने साथ में पहली हिट फिल्म दी। जैसे शाहरुख और काजोल, अक्षय और कैटरीना। इन्हें खूब पसंद किया गया। लेकिन कुछ जोड़िया एेसी भी हैं जिन्होंने एक अपने खाते में एक सुपरहिट फिल्म डाली और फिर दोबारा पर्दे पर एक साथ न दिखीं।
ये जोड़ियां अगर अब फिल्मों में एक साथ दिखें तो धमाल मच जाए।
बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने 1995 में आई फिल्म ‘बरसात’ में साथ काम किया था। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की इस हिट फिल्म के बाद ये जोड़ी दोबारा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। खैर ये दोनो एक्टर अब फिल्मों से दूर हैं।
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त और ग्रेसी सिंह की जोड़ी ने साथ स्क्रीन शेयर की थी। हालांकि, इस हिट फिल्म के बाद दोनों दोबारा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। फिल्म सुपरहिट रही और ये जोड़ी भी।
आमिर खान और असिन की जोड़ी ने 2008 में आई फिल्म ‘गजनी’ में साथ किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।
सलमान खान और आयशा टाकिया फिल्म वांटेड में एक साथ दिखे थे। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। लोगों ने इस जोड़ी को पसंद किया लेकिन अब आयशा टाकिया फिल्मों से दूर हैं।
1997 में आई फिल्म ‘परदेश’ में शाहरुख खान और महिमा चौधरी ने साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म सुपरहिट रही थी।
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ में अजय देवगन और काजल अग्रवाल ने साथ स्क्रीन शेयर की थी। 2011 में आई इस हिट फिल्म के बाद दोनों दोबारा किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। फिल्म की लोकप्रियता बताने की जरूरत नहीं।