विस्तार
ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्मों आए काफी अर्सा हो गया। अपनी कातिल अदाओं, शानदार लुक्स और बेहतरीन डांस के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड ने लाखों लोगो को अपना दीवाना बनाया। ‘गुरू’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों अपने काम के लिए दर्शकों और आलोचकों की वाहवाही बटोर चुकी ऐश्वर्या का आज जन्म दिन है। उनके जन्मदिन पर उनके बेहतरीन डांस से अच्छा गिफ्त तो उनके चाहने वालों के लिए हो ही नहीं सकता-
निम्बोड़ा और ढोली थारो ढोल बाजे (हम दिल दे चुके सनम)
इस फिल्म के इन्ही दो गानों से ऐश्वर्या का डांसिंग टेलेंट लोगो के सामने आया। पारंपारिक ढोल की थाप पर ऐश के डांस ने एक अलग ही रस घोल दिया।
https://youtu.be/6VBAGMkTjTs
ताल से ताल मिला (ताल)
ए.आर रहमान के मदहोश कर देने वाले संगीत के साथ ऐश्वर्या राय के डांस ने लोगों के जहन पर ऐसा जादू किया कि लोगों को आज भी यह गाना याद है।
https://youtu.be/iCIGvfZD-2g
डोला रे डोला (देवदास)
माधुरी दिक्षित और ऐश्वर्या ने इस गाने में साथ में डांस किया और एक ही झटके में यह गाना एक मिसाल बन गया। इस गाने में दोनों डांस के अलावा सेट और कॉस्ट्यूम भी बहुच चर्चा में रहे।
https://youtu.be/4zIFKyM8Pjg
कजरा रे (बंटी और बबली)
बिग-बी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या के मोहक डांस नंबर, फिल्म से भी बड़ा बन गया। इस गाने के समय से ही ऐश और जूनियर बच्चन की खबरें उड़ने लगी थीं।
https://youtu.be/D5fUAlzMaQ4
उड़ी (गुजारिशा)
इस गाने में अपने क्लासिकल अंदाज को छोड़ कर एक नए ही अवतार में नजर आईं। मूड को बयां करते इस गाने में ऐश सिर्फ अपने डांस के जरिए ही काफी कुछ कह गईं।
https://youtu.be/Sigtzb2LUVM
इश्क कमीना (शक्ति: द पावर)
ऐश्वर्या ने अपने करियर में ज्यादा ‘स्पेशल अपियरेंस’ नहीं किए। लेकिन फिल्म के इस गाने ने लोगों को हैरान कर दिया। शाहरुख के साथ इस गाने में ऐश्वर्या का डांस काफी पसंद किया गया।
https://youtu.be/F7jjpnte_Kg
बल्ले बल्ले (ब्राइड एंड प्रीज्यूडाइस)
इस फिल्म में पंजाबी लड़की का रोल निभाने के लिए ऐश को थोड़ा वजन बढ़ाने के लिए कहा गया। भांगड़ा का थाप और बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया यह गाना लगभग हर शादी में बजा। मैडम तुसॉड्स म्यूजियम में ऐश का पुतला इसी गाने की ही कॉस्ट्यूम में लगा है।
https://youtu.be/K2Qw7D23pnU
बरसो रे (गुरू)
बारिश में ऐश्वर्या का यह गाना सच में बारिश में भीगने की इच्छा जगा देती है। नदी, झरना और रिमझिम बारिश में ऐश का डांस मन को और भी ठंडक देता है।
https://youtu.be/asw-wTDzGUQ
क्रेजी किया रे (धूम-2)
फिल्म में चोर की भूमिका में नजर आई ऐश ने अपने डांस से एक बार फिर लोगों का दिल चुरा लिया। अपने सेक्सी अंदाज और शानदार बीट्स के कारण इस गाने जादू सभी के सिर चढ़ कर बोला।
https://youtu.be/2j5XaFEviFc
सलाम (उमराव जान)
सदाबहार रेखा की फिल्म के रीमेक में ऐश्वर्या बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं कर सकीं, लेकिन अभिषेक बच्चन के साथ फिल्माए इस गाने ने दृश्यों के चलते खूब सुर्खियां बंटोरी।
https://youtu.be/lPvP889hj8o
HAPPY BIRTHDAY AISH...!!