दोस्तों अकिरा का नया गाना आ गया है। नाम है रज रज के... सोनाक्षी सिन्हा आजकल बेहद खुश नज़र आ रही हैं। उनका कहना है कि सिनेमा बदल गया है और ये वो वक़्त है जब महिलाओं से सम्बंधित फ़िल्में भी बनने लगी हैं। इस गाने की सबसे ख़ास बात ये है कि इसे सोनाक्षी ने खुद गाया है। आज "मूड इश्क्होलिक" है के बाद ये उनका दूसरा गाना है।
इस गाने को मुंबई में रिलीज़ किया गया जहां उन्होंने इस गाने की लाइव परफॉरमेंस दी। सोनाक्षी से जब अकिरा शब्द का अर्थ पूछा गया तो उन्होंने कहा इसका मतलब होता है 'शक्ति और क्षमता'। उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने को रिकॉर्ड करने में सिर्फ़ 30 मिनट का समय लगा। इस गाने के साथ सोनाक्षी भी उन अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल हो गईं हैं जो आजकल अपना गाना खुद गाना पसंद कर रही हैं।
तो सुनिए इस गाने को और बताइए कैसा लगा आपको ये गाना!
https://youtu.be/f3UAyGAwzA8