विस्तार
बॉलीवुड वो समंदर है जिसमें न जाने कितने ही लोग समा गए। यहां एक ही फिल्म में कलाकार हीरो होता है तो अगली ही फिल्म में जीरो। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार है जो कुछ समय के लिए ही बॉलीवुड में सिल्वर स्क्रीन पर दिखे। उसके बाद लोग उन्हें ढूंढते रह गए।
जानिए कुछ ऐसे ही चेहरों के बारे में।
साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब हासिल करने के बाद नम्रता लाइमलाइट में आईं। उसके बाद पुकार फिल्म से नम्रता को बॉलीवुड कलाकार के रूप में पहचान मिली। उसके बाद नम्रता ने शादी कर ली और आज तक पर्दे से दूर ही हैं।
चंद्रचूड सिंह को पहचान मिली थी फिल्म माचिस से। इसके बाद वो शाहरुख खान के साथ जोश में नजर आए। लेकिन एक दुर्घटना का शिकार होने के बाद करीब 8 साल तक चंद्रचूड को फिल्मों से दूर रहना पड़ा। आखिर बार चंद्रचूड़ 2013 में सिल्वर स्क्रीन पर दिखे थे।
कोठारी फिलहाल बॉलीवुड में तो नहीं लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार राम गोपाल वर्मा की आग में देखा गया।
राज फिल्म में डिनो मारिया और बिपाशा बसु की केमिस्ट्री ने लोगों के दिलों पर जो छाप छोड़ी वो आज तक कायम है। हालांकि उसके बाद डिनो मोरिया कोई खास रोल करते नजर नहीं आए। आखिरी बार वे हैप्पी न्यू ईयर में कैमियो रोल में नजर आए थे।
तनिशा मुखर्जी को आज लोग काजोल की बहन के रूप में याद करते हैं। हालांकि फिल्म सरकार और बिग बॉस 7 में ही कुछ समय के लिए पर्द पर नजर आईं।
शेखर सुमन का बेटा और कंगना रणौत का एक्स। फिलहाल अध्ययन की यही पहचान है। हालांकि अध्ययन ने कुछ फिल्में भी की हैं लेकिन इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
'गदर गर्ल' के नाम से मशहूर अमीषा इस फिल्म के बाद कोई खास छाप छोड़ने में सफल नहीं हो पाईं। आखिरी बार अमीषा थोड़ा प्यार, थोड़ा मैजिक में दिखीं।
मोहब्बतें से डेब्यू करने वाली शमिता को आखिरी बार छोटे पर्दे पर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में दिखीं थी।
बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद ऐशा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। हालांकि कुछ ठीकठाक रोल उन्होंने किए लेकिन वह स्टार बनने में ज्यादा सफल नहीं हो सकीं।
एक वक्त पर हरमन को लोग ह्रितिक रोशन के जुड़वां के तौर पर जानते थे। हरमन ने लव स्टोरी 2050 से डेब्यू किया था लेकिन ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी।
फिरोज खान के बेटे फरदीन खान भी अपने फिल्मी करियर में ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। आखिरी बार फरदीन खान पर चर्चा उनके मोटापे को लेकर हो रही थीं।