विस्तार
सेलिब्रिटीज को अक्सर ग्लैमर के साथ जोड़कर देखा जाता है। अगर कोई महिला सेलिब्रिटी है तो उसके बॉयफ्रेंड/हसबैंड को हैंडसम की कसौटी पर कसा जाता है। वहीं अगर कोई पुरुष है तो उसकी गर्लफ्रेंड/वाइफ को खूबसूरती की कसौटी पर कसा जाता है।
हम भी ऐसे ही कसौटी कसने वालों के लिए कुछ खास सेलिब्रिटीज की वाइफ की प्रोफाइल लेकर आए हैं। खास बात ये है कि ये सारे सेलिब्रिटीज क्रिकेटर्स हैं। तो देखिए इंडियन क्रिकेटर्स की परियों सी सुंदर पत्नियां। खिलाड़ियों की पत्नियां खूबसूरती के मामले में कई बड़ी मॉडल्स और अभिनेत्रियों को मात देती हैं। देखें लिस्ट...
बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने साल 2011 में नताशा से शादी की थी। आज दोनों की एक बेटी भी है। नताशा राजस्थान के बड़े बिजनेसमैन की बेटी हैं। नताशा जैन बेहद ही खूबसूरत हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी।
'राइजिंग पुणे' के दमदार खिलाड़ी और बंगाल रणजी टीम के कैप्टन मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी फेल हैं। मनोज टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच में अपनी गेंदबाजी के जलवे नहीं दिखा पाए हैं, फिर भी इंडियन क्रिकेट जगत में वो जाना माना नाम हैं। सुष्मिता राय वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स मास्टर्सशिप में 2016 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम जोरावर धवन है! आयशा मुखर्जी बॉक्सर भी रह चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।
प्रियंका उत्तरप्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की दोस्ती बचपन से ही थी, बाद में दोनों रिश्ते में बंध गए। सुरेश रैना भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं।
हरभजन सिंह की शादी गीता बसरा से हुई है। शादी से पहले गीता बॉलीवुड और मॉडलिंग में भी अपना लक अजमा चुकी हैं। गीता बसरा ने साल 2006 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'दिल दिया है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब दोनों की एक बेटी है।