विस्तार
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी हर किसी को पसंद आती है। फिजिक के आधार पर देखा जाए तो दोनों की जोड़ी एक दूजे के लिए बनाई हुई लगती है। टाइगर की तरह दिशा भी काफी एडवेंचरस हैं। आए दिन कोई न कोई स्टंट करती दिख ही जाती हैं। पिछले दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर वाटरगेमिंग का एक वीडियो शेयर किया था। जिसने भी इसको देखा, उसकी नजरें वीडियो पर टिकी रह गईं। उनके वीडियो ने अब तक के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
अंडरवाटर स्टंट करती दिशा का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसमें दिशा अंडर वाटर हैड स्टैंड कर रही हैं। पानी के अंदर उनके इस स्टंट को लोग ट्राई भी कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग सिर्फ दिशा के अकाउंट पर देख चुके हैं। जबकि अन्य प्लेटफॉर्म पर इनके वीडियो को अपलोड किया जा रहा है।