विस्तार
बॉलीवुड में सितारों की लंबी लाइन है। कुछ अपने लुक को लेकर हरदम चर्चे में रहते हैं। वहीं कुछ एक्टर्स लुक को लेकर विवादों में भी आ जाते हैं। बॉलीवुड ने शुरुआत से ही कई बेहतरीन एक्टरों को जन्म दिया है। जो न सिर्फ लुक बल्कि अपने अंदाज और स्टाइल से भी चर्चों में बने रहे हैं।
कई एक्टर्स को स्टारडम और शोहरत तो मिली लेकिन ज्यादा दिन न टिक पाई। बाद में वो फिल्मी दुनिया को अलविदा कर दिए। सालों बाद इन सितारों की एक तस्वीर वायरल होती है। जो सोशल मीडिया की सबसे बड़ी खबर होती है।
यहां 10 सितारों की लिस्ट है जो अपने लुक से काफी चर्चित रहे। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जैसे सनसनी बना दी।
आशिक बनाया आपने से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से गुमनाम हो गई थीं। पिछले दिनों इनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें इन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल था। उन्होंने 2004 में 'फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स' का खिताब जीता था। इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा, मगर जल्द ही इस इंडस्ट्री को अलविदा भी कह दिया।
फरदीन खान ने बॉलीवुड की गिनी चुनी फिल्मों में काम किया है। इन्होने भी अचानक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। इनकी भी एक फोटो वायरल हो चुकी है। जिसमें इन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
रितिक की टू कॉपी कहे जाने वाले एक्टर हरमन बावेजा भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ इन्होंने अपने करियार की शुरुआत की थी। लेकिन सफलता न मिली। हाल ही में इनकी एक फोटो सामने आई थी। जिसमें वो विलकुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे।
कई दिनों से लापता चल रहे बॉबी देओल की हालिया फिल्म पोस्टर ब्वॉयज थी। बीच में कई दिनों से ये गुमनाम चल रहे थे। अचानक इनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई और सनसनी मच गई।
भूमि पेडनेकर फिल्म दम लगा के हईसा में जिस अंदाज में दिखीं थीं, दर्शक भौंचक रह गए थे। लेकिन फिल्म हिट हेने के बाद उनकी तस्वीर आई तो लोग और हैरान हो गए। फिल्म में उनका वेट 89 किलो था बाद उन्होंने अपना वेट 57 किलो कर लिया।
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स अॉफ हिंदुस्तान' में शुटिंग के दौरान एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वो बिलकुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान को डेंगू हुआ है। इसके बाद से वो किसी भी इवेंट में नजर नहीं आए। लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना के आखिरी दिनों की तस्वीर वायल हुई थी। जिसमें वो अस्पताल में नजर आए थे। लेकिन इस तस्वीर को देखकर किसी को भी विश्वास नहीं हुआ। हाल ही में वो फिल्म दबंग में नजर आए थे। बिलकुल फिट और फाइन। फिर इस तस्वीर का सामने आना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए ही नहीं हर किसी के लिए दुखद था।
अनिल कपूर को इंडस्ट्री का सबसे सदाबहार एक्टर माना जाता है। लेकिन शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।
हाल-फिलहाल में एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें फिल्म परदेस की एक्ट्रेस महिमा चौधरी नजर आ रही हैं। इनकी तस्वीर ने हर किसी को अचंभित कर दिया है। फिल्म परदेस से शुरुआत करने वाली ये एक्ट्रेस कई हिट फिल्मे की है। लेकिन इस तस्वीर से ये एक्ट्रेस खबरों में आ गई है।