विस्तार
अक्सर फैन्स में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के प्रति खासा क्रेज देखा जाता है। हीरो-हीरोइन असल जिंदगी में कैसे रहते हैं और क्या क्या करते हैं, यह जानने की दिलचस्पी सबमें रहती है। कुछ फैन्स तो ऐसे होते हैं कि अपने चहेते सितारे की लाइफ के बारे में सारी जानकारियां जुटा कर रखते हैं। हो भी क्यों न, ये सितारे अपने आप को हिट रखने के लिए इतना फिट जो रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जिन हीरो के आज 6 और 8 एब्स पैक दिखते हैं या जो हीरोइनें एकदम दूध से नहाई परियां लगती हैं, वे स्कूल के दिनों में एकदम आम लगते थे। जी हां, कुछ एक तो भोंदू टाइप भी। इनकी स्कूल के दिनों की तस्वीरें देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये वही हैं जो आज दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं।
पूर्व विश्व सुंदरी, एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय की बचपन की तस्वीर देखिए। उस वक्त शायद ही ऐश्वर्या के मन यह ख्याल आया हो कि वे एक दिन विश्व सुंदरी बनेंगी और दुनिया भर में उनके चर्चे होंगे।
कैटरीना कैफ आज तो हुस्नपरी लगती ही हैं, बचपन में भी क्यूट दिखती थीं।
प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा हैं। पहचाना आपने?
आजकल बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा कि जलवे हैं। प्रियंका पूर्व मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। अदाकारी में भी इनका कोई सानी नहीं, लेकिन स्कूल के दिनों की प्रियंका ने शायद ही इस स्टारडम के बारे में सोचा होगा।
तब का रणवीर सिंह देखिए और आज का पद्मावती वाली अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में ढला रणवीर देखिए, है न जमीन आसमान का अंतर!
एक बात तो साफ है कि सल्लू मियां को गुस्सा बचपन में भी आता था। स्कूली बच्चों के साथ खड़े इस छोटे सलमान की आंखें देखिए, कितना गुस्सा भरा है!
इस चेहरे को देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये एक दिन बॉलीवुड पर राज करेगा। शाहरुख खान की ये तस्वीर आम आदमी की शक्ल से भी गई बीती लगती है।
जेलेलिया डिसूजा तो बिल्कुल पहचाने ही नहीं आ रही हैं।
बॉलीवुड और योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी की स्माइल बता रही हैं कि वे कितनी साधारण लड़की रही हैं।
ओ... मम्मी का सिद्धू। आज का हैंडसम और एंग्री यंगमैन सिद्धार्थ मल्होत्रा इस तस्वीर से एकदम अलग लगता है।
सुशांत राजपूत को शायद पता था कि एकदिन फिल्मों में काम करेंगे, इसलिए पोज भी वैसा ही है।
तब करीना ने कभी नहीं सोता होगा कि सलमान की उम्र के हीरो से वे एक दिन शादी कर लेंगी।