विस्तार
कभी-कभी सोचती हूं कि एक्ट्रेस कितनी खूबसूरत होती हैं पर ये भी लगता है कि ये सब तो मेकअप का कमाल है। हां लेकिन खूबसूरती और टैलेंट है तभी तो आज हर कोई इन्हें जानता है। अब प्रियंका चोपड़ा को ही देखिए फ़िल्म बर्फी में स्कूल गर्ल का रोल किया था और गज़ब की एक्टिंग भी की थी। वहीं बात अगर फ़िल्म मैरी कॉम की की जाए तो प्रियंका कितनी बोल्ड और एक मेच्योर लड़की की तरह दिखी थीं।
वैसे प्रियंका चोपड़ा दिन पर दिन निखरी हैं लेकिन हर कोई निखरता भी बस यूं ही तो नहीं है। उसमें थोड़ी सी सर्जरी और ढेर सारे मेकअप का भी तो कमाल होता है। तो ज़ाहिर सी बात है कि प्रियंका चोपड़ा के भी खर्चे होंगे। लेकिन इस खर्च की कीमत सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के मेकअप के एक दिन का खर्च है करीब 80 हज़ार रूपये। यानि कि महीने का करीब 25 लाख रूपया। ओह् तेरी फिर तो हमारे महीने की सैलरी जितनी है उतनी प्रियंका के एक सेकेंड के खर्चे होंगे।
इसमें से करीब 45 हज़ार उनके स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर लगता है और बाकी के 'मेकअप और आई मेकअप' पर। अब समझ आया खूबसूरती की कितनी कीमत होती है! अब समझ आया खूबसूरती की कितनी कीमत होती है! प्रियंका चोपड़ा को असम की ब्रांड एंबैज़डर बनाया गया है जिसके लिए उन्हें एक ऐड शूट करना है। शूट 10 दिन का है और प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं 15 करोड़। यानि कि 1.5 करोड़ प्रति दिन का मेहनताना। अब ये स्टारडम किसे कहा जाता है ये तो आप सेलिब्रिटी से पूछिए।
हाल ही में आईफा अवार्ड हुए थे और यहां भी सितारों के ठुमकों की कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। दरअसल, उस अवार्ड शो में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने से मना कर दिया। लेकिन असल वजह थी दोनों की फीस का अंतर।
प्रियंका चोपड़ा को आईफा के 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 2 करोड़ रूपये दिए गए जबकि दीपिका पादुकोण को 1 करोड़ 85 लाख। बस इसीलिए दीपिका पादुकोण ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने से मना कर दिया जिस पर प्रियंका का रिएक्शन शानदार था।
अब ये तो सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने डील कितने में साइन की है ये सुनकर ज़रा चौंकिएगा मत। क्योंकि ये प्रियंका चोपड़ा की कीमत है। जी हां हॉलीवुडिया कीमत।
चलिए देखते हैं बाकी हीरोइनों की बॉलीवुडिया कीमत -
कंगना रनौत हर फिल्म का 10-11 करोड़ रूपये लेती हैं और उनकी ये फीस बढ़ी है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सफलता के बाद।
करीना कपूर
करीना कपूर हर फिल्म का 9 से 10 करोड़ रूपये चार्ज करती है। इसलिए अजय देवगन से खान और अक्षय कुमार तक सब उनकी लिस्ट में हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण हर फिल्म का 8 - 9 करोड़ रूपये चार्ज करती है। लेकिन खबर है कि उनकी पद्मावती की फीस 12 करोड़ है।
प्रियंका चोपड़ा
पीसी भी हर फिल्म का 8 से 9 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।
विद्या बालन
विद्या बालन हर फिल्म का 6 से 7 करोड़ रूपये लेती हैं।
कैटरीना कैफ़
कैट भी हर फिल्म का 6 से 7 करोड़ चार्ज करती हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा हर फिल्म का 5 - 6 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।
आलिया भट्ट
आलिया हर फिल्म का 4 से 5 करोड़ लेती हैं।
अब जो भी हो इतना कमाती हैं तो ख़र्चे खूबसूरत बनने में ही करती हैं। साल में 2 बार सर्ज़री और मेकअप लक्ज़री। भईया जब बॉलीवुड की दुनिया इतनी महंगी है तो हॉलीवुड का क्या होगा।