दिशा पटानी, महेन्द्र सिंह धोनी की ज़िंदगी पर बनी बायोपिक 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की हीरोईन। फ़िल्म में धोनी की गर्ल फ्रेंड का किरदार निभाया था।
मंगलवार को उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक डांस वीडियो अपलोड की। वीडियो अपलोड होने के बाद से ही इसे खूब तारीफें मिल रही हैं। दिशा का डांस उसी गाने पर है जिसपर एक वीडियो बना कर IIT रूड़की के स्टूडेंट्स ने एक वीडियो बना कर उसे यूट्यूब पर अपलोड किया था। जिसे लोगों से खूब वाहवाहियां मिली थीं। गाना था, एड एड शीरन का गाया लेटेस्ट हिट 'शेप ऑफ़ यू'!
इसके बाद से एड एड शीरन के इस गाने की भी लोगों के बीच लोकप्रियता काफी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर कई और भी लोगों ने इस गाने पर डांस के साथ वीडियो अपलोड किया। अब जब दिशा ने इस गाने अपर डांस वीडियो अपलोड किया तो ये एक बार फिर से चर्चा में है।