विस्तार
क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री के बीच का संबंध बहुत गहरा और पुराना है। इन दिनो युवराज पाजी अपनी शादी को लेकर काफि व्यस्त हैं। अरसे बाद वो मौका आ ही गया जब युवराज की शादी हो रही है। लेकिन जिसने युवराज को क्लीन बोल्ड किया उसके बारे में थोड़ा जानना तो बनता ही है.. उस हसीन बाला का नाम तो पता ही होगा आपको 'हेजल कीच'।
1. इंग्लैंड में पैदा हुई हेज़ल कीच छुट्टियों में भारत घूमने आयी जब वह 18 साल की थी। उन्हें यहीं रूकना पड़ा क्योंकि उन्हें मॉडलिंग का अॉफर मिला।
2. 2007 में आयी फिल्म बॉडीगार्ड में हेजल, करीना कपूर के बहन के रोल में थी।
3. टेलीविजन की दुनिया में हेजल कीच रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' (2013), 'झलक दिखला जा' (सीजन 6 - साल 2013) और 'कॉमेडी सर्कस' (2013) में भी आ चुकी हैं।
4. 2012 में आयी फिल्म 'मैक्सिमम' में एक आइटम सॉंग में भी हेजल दिखी थीं। 'आ अण्टे अमलापूरम' गाना देखा होगा तो हेजल को भी देखा होगा। नहीं देखा तो अभी देख लो..
5. फिल्म 'हीर एंड हीरो' में भी एक आइटम सॉंग में हेजल के जलवे दिखे थे।
6. बहुत काम लोग ही इस बात को जानते होंगे कि हेजल हैरी पॉटर कि कई सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। हैरी पॉटर की 3 फिल्मों ('हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान') में वो हैरी की दोस्त बनी हैं।
7. वैसे हेजल को पहला ब्रेक मिला 2007 में तमिल फिल्म 'बिल्ला' से जिसमें उनका आइटम सॉन्ग बहुत पॉपुलर हुआ।
8. हेजल को घूमने का बहुत शौक है और वॉटर स्पोर्ट्स में उन्हें सर्फिंग बहुत पसंद है। वो पॉन्डिचेरी में खासतौर पर सर्फिंग क्लासेज लेती हैं।
9. हेजल की कई म्यूजिक वीडियोज भी आ चुकी हैं..जिनमें से पहला था 'कहीं पे निगाहे'। इसके अलावा वो आईटीसी विवेल, स्प्राइट आदि जैसे कई टीवी कमर्शियल्स भी कर चुकी हैं..
वैसे इतना कुछ तो नहीं जानते रहे होगे हेजल कीच के बारे में...