विस्तार
श्रीलंका की ब्यूटी क्वीन, जैकलीन अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। जैकलीन की तरह ही उनका नया घर भी बेहद खूबसूरत है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपना नया घर लिया है। जो किसी जन्नत से कम नहीं। देखने वालों की नजरें बार बार इन तस्वीरों पर ही जा रही हैं।
सपने में भी लोगों ने ऐसा घर नहीं देखा होगा। जैकलीन के लिए उनका नया घर किसी 'ड्रीम होम' से कम नहीं है।
मुंबई के मशहूर बांद्रा इलाके में जैकलीन का यह नया घर सी-फेसिंग है। यानी घर से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है। 17वीं मंजिल पर जैकलीन का यह अपार्टमेंट है। जबकि इसी बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर उनका ऑफिस।
डांस की शौकीन जैकलीन ने अपने घर में डांसिंग पोल लगवा रखा है।
आराम फरमाने के लिए सोफे गद्देदार और पिंक कलर में हैं।
ये उनके घर का एक छोटा सा कोना है। इसे सपनों का कोना कह सकते हैं। हम सभी के घरों में कोई न कोई जगह ऐसी जरूर होती है जहां बैठकर हम सुकून से सपने देखते हैं।
ड्रसिंग रूम को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि जैकलीन अपने घर को शानदार लुक देने के लिए हर एक टिप्स आपनाई हैं।