शाहरुख़ खान। अब 51 के हो गए हैं। कल ही जन्मदिन था। 2 नवंबर को। इस साल शाहरुख़ मीडिया से दूर ही रहे। वैसे भी जन्मदिन के दिन कौन अपना दिमाग खराब करना चाहता है। मुंह खोले नहीं की आदमी देशद्रोही हो जाता है। ऐसा हम कह नहीं रहे। जैसा पहले हुआ वो बता रहे हैं। बहरहाल। बर्थडे था शाहरुख़ का। उनके दोस्त यार सब जमा हुए थे। उनके घर मन्नत में नहीं। शाहरुख़ के अलीबाग बीच हाउस में।
पार्टी में रणबीर कपूर, करण जोहर सब पहुंचे हुए थे। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, ज़ोया अख्तर और भी कई लोग। पार्टी सुबह से ही चल रही थी। लोग आते गए और कारवां बनता गया। आज भी शायद शाहरुख़ के घर पर भी पार्टी होगी। जैसा बताया गया।
पार्टी के बाद करण जोहर ने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की जिस पर लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे भाई, इस शानदार शाम के लिए शुक्रिया और आने वाला साल शानदार रहे।" एकदम वैसे ही जैसे हमलोग अपने दोस्त लोगों को फेसबुक पर लिखते हैं। बड़े लोग ट्विटर पर लिखते हैं।
Happy birthday bhai!!!! Love you lots and thank you for a super evening!!!!! Have the most spectacular year!!!!❤️❤️❤️❤️@iamsrk pic.twitter.com/bwHfMezdzL
— Karan Johar (@karanjohar) November 2, 2016
बड़े लोग आपस में ऐसे ही बात करते हैं। मतलब बता रहा हूं। ऊपर तो तस्वीर आपको दिख रही है उसमें ज़ोया अख्तर हैं, गौरी हैं, श्वेता नंदा और कोने में काजल आनंद। मोबाइल-मोबाइल खेलने के बाद लोग वहां बैटरी वाले कार में इधर-उधर घूम आए। जैसे हमलोग बैटरी वाले रिक्शे में बैठ के धुल फांकते हैं न, ये लोग मजे करते हैं।
ये रईसी का वक़्त था। बीच हाउस घर। मतलब समुंदर किनारे एकदम चिपक के बंगला। और उसके बालकनी में एक बार खुल्ले में। इसे रईसी कहते हैं। नहीं तो हमारे यहां के लौंडे पूरी बीच पर चार बार अलग-अलग जगह और अलग कपड़े में फोटो खिंचवा के उसी को 1 साल बाद फिर से फेसबुक पर डाल के गोवा लिख देते हैं। जी। रणबीर कपूर वहां भी एकदम लौंडे बने हुए थे। बाकी लोग नीचे टिके हुए थे। जिनमें शाहरुख़ सुपुत्र भी थे।
एक्चुअली चंकी पांडेय के दिमाग में इसी गाने पर नाचने का डर बसा हुआ है। इसके बाद शाम होते-होते लोग जमा होने लगे। जिनमें संजय कपूर से लेके चंकी पाण्डेय और इम्तियाज़ अली जैसे लोग थे। डब्बू रतनानी भी उनमें से एक थे। ऐसा मैं इतने चौड़ में आपको इसलिए बता रहा हूं क्योंकि इन सब ने अपनी-अपनी तस्वीरें खिंचवा के इन्स्टाग्राम से ले कर ट्विटर तक शेयर किया था। हम गए नहीं थे वहां। क्यों मत पूछना। हमें अपनी तारीफ अच्छी नहीं लगती। समझ लो बता को।
आज कल खान साहब भयंकर बिजी चल रहे हैं। पहले त्योहार फिर बर्थडे पार्टी। सेड्युल भी टाईट है। अभी दिवाली के टाइम अमिताभ बच्चन के घर भी पार्टी में दिखे थे। फिर आमिर खान के घर भी कार्ड खलेते हुए फोटो सोशल मीडिया पर दौरा कर रहा था। आपको नहीं दिखा। ये देख लें। साथ में पत्नी गौरी भी हैं। भाई ने बहुत मेहनत से ये सब कुछ तैयार किया है मियां। गुस्सा थूक दो। और महेनत से सीखो। बहुत ऊपर जाओगे।