विस्तार
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा इन दिनों इंफोटेंनमेंट मीडिया के कैमरों को खासी भा रही हैं, इसलिए वह जहां जाती है, कैमरे पीछे-पीछे चले जाते हैं।
नव्या अभी अमेरिका से कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन मीडिया ने उन्हें किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी से कम नहीं आंका है, इसलिए अब अगर उनको छींक तक आती है तो यह खबर छप जाती है। ऐसे में नव्या मुंबई आएं, फिल्म देखने सिनेमा हॉल में जाएं और वह भी किसी हम उम्र लड़के के साथ, तो भई... इससे बढ़िया मसाला क्या हो सकता है!
फिल्मी मंकी वेबसाइट पर नव्या की नई नवेली तस्वीरें चस्पा हुई हैं। साइट का दावा है कि ये उसकी एक्सलूसिव तस्वीरें हैं। दावा यह भी है कि नव्या तस्वीर वाले लड़के साथ मूवी डेटिंग पर गई थीं।
19 वर्षीय नव्या सोमवार की रात मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर में फिल्म देखने गई थीं, जहां हॉल से निकलते वक्त वह कैमरों का शिकार हो गईं। इस पूरे वाकये के दौरान नव्या अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
नव्या अकेली नहीं थीं, उनके साथ एक लड़का भी था, जिसे उनका ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है।
नव्या और शाहरुथ खान के बेटे आर्यन खान के रिश्ते की चर्चा होती रही है। बाद में उन्हें एक ब्रिटिश छोरे के साथ भी देखा गया था। फिल्मी मंकी ने उस फिरंगी लड़के का पता भी लगाया था, जिसका नाम हैरी गिलिस निकला।
हैरी ने भी नव्या और आर्यन के साथ लंदन के सेवन ओक्स स्कूल में पढ़ाई की है। पिछले साल ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद हैरी नव्या के साथ मुंबई भी आया था। फिलहाल नव्या अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
मूवी हॉल से जैसे ही नव्या अपने मेल फ्रेंड के साथ बाहर निकलीं, तड़तड़ कैमरे की फ्लैश लाइटों ने उन पर हमला कर दिया। नव्या को तो इस हमले से कोई फर्क नहीं पड़ा, वह हंसती रहीं, लेकिन उनका दोस्त असहज हो गया।
सुपरस्टार फैमिली से नाता रखने वाली नव्या को शायद लाइम लाइट में रहने की आदत की वजह से कैमरों का सामना करने का कॉन्फिडेंस आ गया है, लेकिन उनका दोस्त तो जैसे जान बचाकर भागा।
अपने दोस्त की इस हरकत पर नव्या उसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। कार में बैठने के बाद भी उनका दोस्त कैमरों से मुंह छिपाता रहा, लेकिन नव्या खिलखिलाती रहीं।
नव्या इससे पहले कई दफा बिकिनी वाली तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही हैं, लेकिन इस पूरे वाकये में वह बेहद खूबसूरत और चुलबुली नजर आईं, लेकिन उनके दोस्त के पसीने छूट गए। अगर वाकई नव्या और उनके इस दोस्त के बीच कोई अफेयर है या आगे के लिए डेटिंग प्लान कर रहे हैं तो आगे भी कैमरों से घायल होने के लिए उन्हें तैयार रहना होगा।