Home Bollywood Know How First And Now Look Bollywood Stars

जानिए पहले और अब कैसे दिखते हैं बॉलीवुड स्टार्स

टीम फिरकी, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Know how first and now look Bollywood stars
विज्ञापन

विस्तार

बड़े पर्दे पर अक्सर आपको अभिनेता और अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत नजर आते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वे पहले कैसे दिखते थे और अब कैसे दिखने लगे हैं। चाहे बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हों या सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हों... सभी को पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। आप जिन स्टार्स को फॉलो करते हैं उनका एकबार पहले और अब का लुक एकबार जरूर देख लें।

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। आप प्रियंका चोपड़ा की पहले और अब की तस्वीर देखर हैरान रह जाएंगे। 

 
इस कड़ी में बॉलीवुड दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान ख़ान में भी इन सालों में कमाल के बदलाव आये हैं। ॉ

 
8 जून, 1975 को मेंगलुरु, कर्नाटक में बॉलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी आज एक्ट्रैस के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर भी जानी जाती हैं। वैसे, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। कम ही लोग जानते होंगे कि तब उनकी उम्र केवल 16 साल थी, जब 1991 में उन्होंने पहली बार लिम्का ब्रांड के लिए मॉडलिंग की थी। कहा जाता है कि फिल्मों में सक्सेस पाने के लिए शिल्पा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई। उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि दो बार अपनी नाक की सर्जरी कराई है। हालांकि, खुद शिल्पा ने हमेशा इस बात को गलत बताया है।

काजोल भी बीते सालों में काफ़ी बदल गयी हैं। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। उनकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। बेखुदी उनकी पहली फिल्म तो नहीं चली थी लेकिन  बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे उनकी फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को शादी की। उनकी एक छोटी बेटी भी है जिसका नाम न्यसा है। 

अपने निजी जीवन के बारे में गोपनीयता बनाकर रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था। सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी, एवं फिल्म निर्माता सुरिन्दर कपूर की पोती हैं। सोनम ने बॉलीवुड में इंट्री करते ही अपने वजन पर खासा ध्यान दिया और आज भी वह फिटनेस को लेकर काफी चिंतित रहती हैं।  

‘इशकजादे’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘की एंड का’ जैसी फिल्मों से सफलता का स्वाद चखने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में छह साल पूरे कर लिए हैं। अर्जुन कपूर  का मानना है कि वह जब भी पीछे मुड़कर अपने सफर को देखते हैं, तो इसमें से एक भी चीज नहीं बदलना चाहते हैं। अर्जुन की राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ 24 मई 2019 को रिलीज होगी। 

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी कड़ी मेहनत को सफलता का मूल मंत्र मानती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। एक खूबसूरत फिगर पाने के लिए सोनाक्षी जिम में काफी मेहनत करती हैं। सोनाक्षी पहले की अपेक्षा अब काफी स्लीम-ट्रीम हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree