विस्तार
बड़े स्टार्स की पॉपुलैरिटी के बारे में बताने की जरूरत नहीं। बेशक कोई भी स्टार अपनी मेहनत की बदौलत ही नाम कमाता है। इस पॉपुलैरटी की बदौलत टीवी से लेकर अखबारों और चौराहों के बड़े-बड़े पोस्टर्स पर वही नजर आते हैं। लोग उन्हें पहचानते हैं। सिनेमा हॉल में उनकी फिल्म देखते हैं। उनके मुरीद हो जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच दर्शक इन स्टार्स के परिवार वालों से अंजान रह जाते हैं।
ये स्टार्स कैमरे के आगे खुल कर आते हैं, बेझिझक इंटरव्यू देते हैं और तस्वीरे खिंचवाते हैं। वहीं इनके भाई-बहन कैमरे से कहीं ज्यादा दूर हैं। इसलिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों के भाई-बहनों से मिलवा रहे हैं, जिन्हें यकीनन आपने आज पहले नहीं देखा होगा।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का पुराना नाम राजीव भाटिया है। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें पहचान अक्षय कुमार नाम से मिली। चैंपियन अक्षय कुमार की बहन का नाम अल्का भाटिया है। जो लाइमलाइट से काफी दूर हैं।
बॉलीवुड के किंग खान की बड़ी बहन का नाम 'शहनाज लाला रुख' है। हालांकि वो लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन कभी-कभार पार्टियों में नजर आती हैं।
पूर्व विश्व सुंदरी और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या के भाई का नाम आदित्य राय है। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली ऐश्वर्या राय के भाई लाइमलाइट से काफी दूर हैं।
अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में गिनी जाती हैं। यहां तक कि इनकी पहुंच क्रिकेट ग्राउंड तक भी हैं। इनके भाई का नाम कर्नेश शर्मा है जो कैमरे की दुनिया से कोसों दूर हैं।
बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस कही जाने वाली दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण है। अनीशा अपनी ही दुनिया में मस्त हैं।
सेंसुअल अदाकारी के लिए फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु की एक छोटी बहन है, जिनका नाम बिदिशा बसु। बिपाशा बसु के फिल्मी करियर पर स्टॉप की बटन लग चुकी है। वैसे उनकी बहन भी क्यूटनेस के मामले में कम नहीं हैं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के चर्चे भारत में ही नहीं विदेशों में भी है। लेकिन इनके भाई की लोकप्रियता उतनी नहीं हैं। उनके भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है।
दिशा पटानी अपनी अदाओं और ग्लैमरस लुक के लिए काफी चर्चित हैं। उनकी बहन खुशबू पटानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं।
यामी गौतम टीवी विज्ञापनों और बॉलीवुड का मशहूर चेहरा है। उनकी बहन भी खूबसूरती के मामले में कम नहीं हैं। उनका नाम सुरीली गौतम है, जो पंजाबी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
फैशन और ग्लैमरस लुक के लिए चर्चित एक्ट्रेस सोमन कपूर की बहन रेहा कपूर फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं। हालांकि सुंदरता और क्यूटनेस में अपनी बहन सोनम से कम नहीं हैं।