विस्तार
बॉलीवुड यानी ग्लैमर की दुनिया। यहां हर सितारे की अपनी अलग चमक है। लेकिन, शोहरत की बुलंदी तक कोई रातों-रात नहीं पहुंचता। बॉलीवुड में सफलता के पीछे संघर्ष का एक लंबा सफर होता है, फिर चाहे कलाकार छोटे शहर से आया हो या वहीं का हो। ऐसे ही कुछ कलाकार मॉडलिंग के रैंप पर सालों घिसटकर बॉलीवुड तक पहुंचे। इन सितारों के संघर्ष के दिनों की तस्वीरें आज से मेल नहीं खातीं।
अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। हालांकि फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग भी की लेकिन वह सफलता अब तक नहीं मिली, जिसके वह हकदार थे। बाद में उन्होंने प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट के रुप में भी पहचान बनाई। आज अर्जुन रामपाल का स्टारडम समझ में आता है।
आर माधवन अपने मॉडलिंग डेज के मुकाबले अब कहीं ज्यादा स्मार्ट लगते हैं। जैसे-जैसे उम्र ढल रही है, चेहरे पर निखार आता जा रहा है। बॉलीवुड के फेमस एक्टर आर माधवन के खाते में कई हिट फिल्में हैं। अब ये अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं।
बॉलीवुड में गिनी चुनी फिल्मों में झलक दिखलाने वाले डीनो मॉरिया भी मॉडल रह चुके हैं। हालांकि इनका फिल्मी करियर अब लगभग खत्म हो गया है।
मिस यूनिवर्स रह चुकी लारा दत्ता भी मॉडलिंग कर चुकी हैं। इनका फिल्मी करियर भी हिचकोले खाता रहा लेकिन बतौर मॉडल इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी मॉडलिंग के सफर को तय कर चुकी हैं। माधुरी दीक्षित उन गिनी-चुनी एक्ट्रेस में शामिल हैं जिनका दबदबा अभी भी बरकरार है।
देसी ब्वॉय जॉन अब्राहम भी मॉडलिंग से होते हुए फिल्मों की दुनिया में आए। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाले और एक्शन और कॉमेडी दोनों रोल में फिट बैठने वाले जॉन अब्राहम आज बी-टाउन के जाने माने एक्टर हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा 'द हैंडसम ब्वॉय' मॉडलिंग डेज में कुछ ऐसे दिखते थे। बॉलीवुड में एंट्री इन्होंने स्टूडेंट अॉफ द ईयर फिल्म से की। बॉलीवुड में आज इन्होंने भी अपनी पहचान बना ली है।
बिपाशा बसु अपनी सेंसुअल अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन इन्होंने अपनी फिल्मी लाइफ में कई हिट फिल्में दी हैं।
ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। इनका सफर भी मॉडलिंग से ही शुरू हुआ था।
हॉलीवुड का सफर करने वाली बॉलीवुड की मस्तानी मॉडलिंग के दिनों में कुछ ऐसी दिखती थीं। उन्हें शायद तब कोई नहीं जानता था, लेकिन अब वो इंटरनेशनल स्टार हैं।
wittyfeed