विस्तार
2016 अब बीतने वाला है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 2016 के अंत होते-होते नोटबंदी के बाद सभी को एक बड़ा झटका लग गया है। ख़ैर 2017 की शुरूआत अच्छी होगी। दुनिया की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस या सबसे हॉट एक्टर ऐसा कुछ तो आप सुनते रहे होंगे, लेकिन दुनिया का सबसे हैंडसम चेहरा ऐसा आपने देखा या सुना है? नहीं सुना होगा। चलिए मिलवाते हैं सबसे हैंडसम फेस से।
टॉप-10 मोस्ट हैंडसम मैन 2016-17 लिस्ट को 'वर्ल्डटॉपमोस्ट डॉट कॉम' वेबसाइट ने जारी किया है। इस वेबसाइट ने इसके लिए ऑनलाइन सर्वे कराया। जिसमें दुनिया भर के लोगों ने अपने पसंदीदा एक्टर को नंबर दिए। चलिए मिलते हैं इन एक्टर्स से..
सबसे हैंडसम फेस के मामले में अमेरिका के राजा विलियम 10 वें पायदान पर हैं।
ब्रैट पिट्ट हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजोलिना जॉली के पति हैं। इनका स्थान 9वें नम्बर पर है।
नॉह मिल्स कनाडा के एक्टर और मॉडल हैं। 34 साल के नॉह मिल्स की लम्बाई 6 फिट है। ये 8वें नम्बर पर हैं।
ओमर बोरकन इराक में जन्में हैं। इनकी पर्सनालिटि बेशक बहुत अच्छी है। खूबसूरत आंखे हैं। 1989 में पैदा हुए ओमर विश्व के पोस्टर ब्वाय भी रह चुके हैं।
भाई का नाम 6वें नम्बर पर है। 51 साल के सलमान खान के दिवानो की कमी दुनिया भर में कम नहीं है। लड़किया आज भी पागल रहती हैं सलमान के पीछे।
62 साल के हो चुके अमेरिकी एक्टर का स्थान 5वें नम्बर पर है।
रॉबर्ट पैटिंसन 30 साल के ब्रिटिश मॉडल और एक्टर। गाना भी कम्पोज करते हैं। शादी नहीं की है। 2008 में पीपल मैगजीन ने उन्हें 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव" बताया था।
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने लुक्स के मामले में बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के टॉप- 10 हैंडसम पुरुषों में रितिक तीसरे नंबर पर हैं। लिस्ट में रितिक को 'ग्रीक गॉड ऑफ बॉलीवुड' कहा गया है। 42 साल के रितिक उम्दा कलाकार हैं। लड़कियां उनकी लंबाई और लुक को पसंद करती हैं।
32 साल के ताइनॉन के एक्टर और मॉडल दूसरे नम्बर पर हैं। इलके फैन फॉलोइंग की एक लम्बी कतार है।
पहले नम्बर का खिताब मिला है टॉम को। जो वाकई बेहद हैंडसम और बेहतरीन एक्टर हैं। इस हॉलीवुड हीरो और प्रोड्यूसर को 54 साल की उम्र के बावजूद इनके लुक और डैशिंग पर्सनॉलिटी को महिलाएं पसंद करती हैं। टॉम दुनिया के सबसे अमीर एक्टर भी हैं।