विस्तार
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय ‘नागिन 2’ की शूटिंग खत्म कर विदेश में छुट्टियां मना रही हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मौनी ने 2007 में एकता कपूर के सीरियल से टीवी पर डेब्यू किया था। वह अब तक कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी ‘नागिन’ ने दिलवाई। अब मौनी एक सेलेब्रिटी हो गई हैं। उनका लुक और अंदाज दोनों काफी बदल गया है। आपको मौनी की पुरानी अभी की तस्वीरों में कई सारे बदलाव दिखाई देंगे।
मौनी रॉय ने 10 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। शो का नाम था ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’। इस शो में वह कृष्णा तुलसी की भूमिका में थीं, जो तुलसी की बेटी होती है। इन 10 सालों में मौनी ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है।
जब मौनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो उनका लुक बेहद आम था। लेकिन इतने सालों में उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की है। अब उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। उनकी पुरानी तस्वीरों को देखकर आप यकीन नहीं करेंगे की ये मौनी रॉय ही हैं।
मौनी अब बेहद फैशनेबल हैं। उन्हें कई महिलाएं फॉलो करती हैं और उनका ड्रेसिंग सेंस अपनाती हैं। मॉनी ने सिर्फ अपने लुक के साथ ही नहीं बल्कि एक्टिंग को लेकर भी काफी मेहनत की है। यही कारण है कि आज वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।
मौनी ने ‘झलक दिखला जा सीजन 7’, ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लिया, वहीं वह ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ की होस्ट भी रह चुकी हैं। मौनी एक बेहतरीन डांसर हैं, इसका सबूत उन्होंने फिल्म ‘तुम बिन 2’ में दिया। इसके लिए उन्होंने एक आइटम नंबर किया।
दर्शकों के फेवरेट शो ‘नागिन 2’ का पैकअप हो चुका है। अब मौनी शिकागो में रिलैक्स कर रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। बता दें, उनके इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।