विस्तार
बॉलीवुड में जाने का ख्वाब कौन नहीं देखता, ग्लैमर की दुनिया में सभी अपने कदम रखना चाहते हैं। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आपको आम भारतीय जैसा लगना जरूरी है। आम भारतीय का मतलब, बिल्कुल हमारे आपके जैसे। अगर ऐसा नहीं है तो बॉलीवुड में स्ट्रगल अपने आप बढ़ जाता है। देश के पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बॉलीलुड एंट्री पाना आसान नहीं था लेकिन कुछ लोगों ने न सिर्फ एंट्री पाई बल्कि स्टीरियोटाइप तोड़ते हुए खुद को साबित भी किया। देखें ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट
डैनी
बॉलीवुड कलाकार डैनी को अपने पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही रोल के लिए जाना जाता है। 'कात्या' का रोल आज भी लोगों को याद है। उनका जन्म सिक्किम गैंगटोक में हुआ था। डैनी ने 1971 में फिल्म जरुरत के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
पत्रलेखा का जन्म मेघालय के शिलॉंग में हुआ था, उन्होंने हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरे थे। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के साथ काम किया है।
दीपानिता असम के दुलियाजन में पैदा हुई थीं। उन्होंने 'दिल विल प्यार व्यार' और 'माई ब्रदर निखिल' के साथ और भी कई फिल्मों में काम किया है।
एंड्रिया का जन्म शिलॉंग में हुआ है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म पिंक में काम किया है। इससे पहले वह म्यूजिक बैंड के साथ भी काम कर चुकी हैं।
मॉडल से एक्टर बनीं लिन विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह प्रशांत नैयर की फिल्म उमरिका में भी नजर आ चुकी हैं।
सिक्किम में पैदा हुई गीतांजलि को 61वां नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुका है। उनकी फिल्म मानसून शूटआउट को केंस फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था। उनकी अगली फिल्म इमरान हाशमी के साथ होगी।
दिगांता हजारिका असम में पैदा हुए। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदारो में ऋतिक रोशन के साथ काम किया है। उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया है।