विस्तार
कल सुबह (भारतीय समयानुसार) ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा होगी। ऑस्कर जीतना हर किसी की तमन्ना होती है लेकिन सबकी पूरी नहीं होती। लेकिन कमाल की बात ये है कि जो ऑस्कर नहीं जीत पाते यानि सिर्फ नॉमिनी ही बनकर रह जाते हैं, उनकी भी झोली खाली नहीं रहती।
ऑस्कर कमेटी की ओर से उन्हें भी अच्छे खासे गिफ्ट बैग दिए जाते हैं। इन्हीं गिफ्ट बैग्स में बहुत कुछ होता है जो ऑस्कर न जीत पाने के मलाल को काफी हद तक कम कर देता है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये गिफ्ट बैग्स सभी 25 नॉमिनीज़ को दिए जाते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि इन गिफ्ट बैग में होता क्या-क्या है।
1) दो लोगों का 12 रातों का वेकेशन टूर
इसमें दो लोगों के लिए 12 रातों का वेकेशन टूर होता है। जिस पर कि करीब 40 हजार डॉलर खर्च आता है। इस पैकेज में स्पा सर्विस, प्राइवेट सफारी गाइड और हॉट एयर बैलून की सैर भी शामिल होती है।
2) गोल्ड डोर स्पा पैकेज
इसमें करीब एक हफ्ते तक का स्टे मिलता है। इसकी कीमत करीब 8850 डॉलर है।
3) डीएनए किट
करीब 200 डॉलर की इस किट में संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य और डीएनए के बारे में 75 से ज्यादा रिपोर्ट्स शामिल होती हैं।
4) 6 दिन और 7 रातों का स्टे
समुद्र किनारे किसी बीच या रिसॉर्ट में नॉमिनी और उसके गेस्ट के लिए शानदार इंतजाम होते हैं। साथ ही इसमें एक हेलिकॉप्टर टूर भी शामिल होता है।
5) 10 हजार बाउल डोनेशन
हालांकि यह गिफ्ट हैंपर मिलता नॉमिनी को है लेकिन यह होता है सिर्फ जानवरों के लिए। इसमें करीब 8 हजार डॉलर की जानवरों के खाने की चीजें होती हैं। जिन्हें किसी भी शेल्टर होम को दान दिया जा सकता है।
सिर्फ इतना ही नहीं इन गिफ्ट हैंपर्स में और भी बहुत कुछ शामिल होता है। जैसे कि लग्जरी आइट्म्स, लेडीज की मेकअप किट और भी बहुत कुछ।