विस्तार
पहला नशा, पहला खुमार.... फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का ये गाना हर यूथ के मोबाइल में आज भी सेव होगा। इस गाने से हर यूथ खुद को जोड़ता है। लड़कियां इस गाने में आयशा जुल्का वाली फिलींग लेती हैं तो लड़के खुद को आमिर समझने लगते हैं। इस हिट फिल्म के सुपरहीट गाने के बाद आयशा जुल्का पर्दे पर काफी दिनों तक चमकती रहीं लेकिन 2010 के बाद से वो बिल्कुल गायब हैं। आखिर आयशा कहां और क्या कर रही हैं, ये पता करने की कोशिश की तो चौंकाने वाले जानकारी सामने आई।
90 के दशक में आयशा जुल्का के नाम का सिक्का चलता था। जो जीता वो सिकंदर के बाद आयशा ने दर्जनों फिल्में की। एक वक्त में अक्षय कुमार के साथ उनके नाम को जोड़ा जाने लगा था, अक्षय के साथ आयशा की 5 फिल्में आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा कि अक्षय इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे लिहाजा आयशा ने खुद दूरी बना ली। आयशा जुल्का ने पहली फिल्म 1983 में 'कैसे-कैसे लोग' की थी। 1992 उनकी फिल्मी करियर का अच्छा साल रहा, उस साल उनकी जो जीता वो सिकंदर के बाद कोहराम को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
आयशा ने साल 2003 में कंस्ट्रक्शन टाइकून समीर वाशी से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने पर्दे से दूरी बना ली और अपने पति के बिजनेस में हाथ बंटाने लगी। जैसे हिट पो पर्दे पर थी बिजनेस की दुनिया में भी उनको वैसे ही पसंद किया जा रहा है। पति के साथ कंस्ट्रक्शन का काम संभालने के अलावा आयशा खुद क्लोदिंग ब्रांड को भी संभाल रही हैं।
1990 के दशक में आयशा टॉप एक्ट्रस में शुमार थी। करियर में उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की। 2003 के बाद से पर्दे पर वो बमुश्किल ही दिखाई देती थी। आखिरी बार उन्हें अपमे दम पर नाम की फिल्म में एक वीडियो सांग में देखा गया था।