विस्तार
अगर कोई शाही जिंदगी जीना की चाहत रखे, तो उसे पैसा, ऐश और आरा, इज्जत और ठाठ बनाने की जरूरत होगी। मगर बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जो सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल्स के जरिए फेमस नहीं हुए, उनकी पीछे उनका शाही परिवार से ताल्लुक होना भी एक बड़ी वजह है।
सैफ अली खान और सोहा अली खान के ‘शाही’ कनेक्शन के बारे में तो सभी जानते हैं। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी, भारत क्रिकेट टीम के कप्तान होने के साथ-साथ पटौदी के नवाब भी थे। उनके दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी, पटौदी के आंठवे नवाब थे। उनकी दादा साजिदा सुल्तान, भोपाल की बेगम थीं। 2011 सैफ पटौदी के नवाब बने।
मगर सैफ और सोहा के अलावा भी कई बॉलीवुड स्टार्स के हैं
‘रॉयल रिलेशंस’
1. सोनल चौहान
सोनल का उत्तर प्रदेश के शाही राजपूत परिवार से रिश्ता है
‘जन्नत’ की अदाकारा का जन्म भी जन्नत में ही हुआ था। खानदानी शाही राजपूत परिवार में जन्मी सोनल के पेरेंट्स मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के शाही खानदान से हैं।
2. अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी का नाता दो शाही खानदानों से हैं। इसमें से एक तेलंगाना का वानपर्ती शाही परिवार है।
अदिति राव हैदरी अकबर हैदरी की पड़पोती हैं और असाम के पूर्व गवर्नर मुहम्मद सलेह अकबर हैदरी से भी उनका रिश्ता है। उनके नाना-नानी, राजा जे. रामेश्वर राव वानपर्ती का प्रशासन देखते थे और शांता रामेश्वर राव शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम करती थी।
3. किरण राव
किरण राव का रिश्ता तेलंगाना के वानपर्ती के शाही परिवार से है।
फिल्म प्रड्यूसर किरण राव के दादा थे वानपर्ती के राजा जे रामेश्वर राव। इसका मतलब हुआ कि किरण और अदिति कजिन बहने हैं और अदिति आमिर की साली साहिबा हैं।
4. रिया सेन और राइमा सेन
दोनो हीरोइनें त्रिपुरा के शाही परिवार से आती हैं। उनही परनानी बड़ौदा का महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ की इकलौती बेटी थीं। इनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थी।
5. भाग्यश्री
भाग्यश्री महाराष्ट्र के शाही सांग्ली परिवार से हैं
‘मैने प्यार किया’ की स्टार महाराष्ट्र के शाही परिवार से हैं। इनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांग्ली के राजा है।
6. अलीसा खान
अलीसा खान मोहम्मद नवाब गजियाउद्दिन के खानदान की सदस्या है
‘माय हसबैंड्स वाइफ’ की हीरोइन अलीसा खान मोहम्मद नवाब गजियाउद्दिन के शाही परिवार से हैं। इन्हीं के नाम पर गाजियाबाद शहर का नाम पड़ा है।
कसम से... राहुल गांधी के अलावा और भी बेबी विद सिल्वर स्पून्स हैं!!