दीपाली अग्रवाल, टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Jan 2018 03:09 PM IST
विस्तार
अभी हाल ही में सैफ अली खान की फिल्म कालाकंदी रिलीज हुई है जिसमें नेरी सिंह ने एक जरूरी भूमिका निभाई है। नेरी सिंह नाम की यह अदाकारा कभी नरेन्द्र सिंह हुआ करती थीं जिसके बाद उन्होंने खुद को एक महिला के शरीर में बदल दिया। नेरी सिंह का कहना है कि उन्हें महिलाओं की तरह डांस करना पसंद था और लोगों को भी उनकी अदा खूब भाती थी। जिससे उन्होंने यह निर्णय लिया।
नेरी की तरह ही ऐसे और भी कई सेलेब्स हैं जिन्होंने खुद को मेल से फीमेल में बदल दिया। देखें लिस्ट
बॉबी डार्लिंग का जन्म एक लड़के की तरह हुआ था लेकिन उन्होंने ऑपरेशन के जरिए लिंग परिवर्तन करवा लिया। उनका कहना है कि यह एक बहुत ही दर्द भरा प्रोसेस था, उन्होंने अपने ब्यॉयफ्रेंड रमणीक शर्मा से शादी करने के लिए यह कदम उठाया था। बॉबी अब तक कई फिल्मों और कुछ रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
गौरव अरोड़ा का जन्म लड़के के रुप में ही हुआ था लेकिन वो खुद में कुछ तलाश कर रहे थे। लिहाजा अब वो गौरी अरोड़ा बन चुके हैं। वह Splitsvilla में नजर आ चुकी हैं जहां उन्होंने खुद को Bisexual बताया था और इसके बाद उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन कर लिया।
दिल्ली में पैदा हुई निक्की चावला अपने जेनिटल जीन की वजह से परेशान थीं और उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर 2009 में अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। वो आज की टॉप मॉडल में से एक हैं।
शिनाता एक ब्रिटिश-इंडियन मॉडल हैं जिन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवाया है। वह दक्षिण एशिया की एक प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल हैं।