विस्तार
आजकल सेलेब्रिटीज का मूड कुछ भी हो सकता है। अभी दुनिया एक सेलेब्रिटी (सोनू निगम) के मूड पर प्रतिक्रियाएं देने से उबर भी नहीं पाई थी कि एक और सेलेब्रिटी ने अपना मूड दिखा दिया। पॉप स्टार केटी पेरी ने इंस्टाग्राम पर काली मां की तस्वीर लगाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। केटी ने कैप्शन में लिखा है- 'करेंट मूड'। केटी की भावनाएं जो भी रही हों, लेकिन उनकी इस हरकत से भारतीयों का मूड जरूर खराब हुआ। अब केटी खूब आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि केटी ने जो किया है वह बहुत ही असम्मानजनक है।
32 वर्षीय गायिका के मूड की परवाह उनके प्रशंसक भी नहीं कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि भारतीय देवियों के प्रति असम्मान मत दर्शाओ, यह कोई मूड नहीं है इसलिए थोड़ी इज्जत करो और इस तस्वीर को हटा दो।
इसी तरह कई अन्य लोगों ने इंस्टाग्राम पर उनकी आलोचना की जबकि कुछ लोगों ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके प्यार के लिए उनकी सराहना भी की। आपको बता दें कि केटी पेरी भारतीय संस्कृति से अनजान नहीं है। उन्होंने 2010 में रसेल ब्रांड के साथ राजस्थान में भारतीय रीति-रिवाज से ही शादी की थी।