विस्तार
मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में सड़क पर भिखारी की वेश-भूषा में गाना गाकर सबको चौंका दिया और सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बने रहे। वो सड़क के किनारे बैठकर अपने कुछ पसंदीदा गाने गा रहे थे पर कोई उन्हें पहचान न सका। कुछ लोगों ने उन्हें भिखारी समझकर नज़रंदाज़ कर दिया और कुछ लोग थोड़ा रुककर या पैसे देकर आगे बढ़ गए।
इसी जमात में एक लड़का ऐसा भी था जो उस भिखारी की आवाज़ से प्रभावित हुआ, उसने वो गाने रिकॉर्ड किए और भिखारी बने सोनू निगम को नाश्ते के लिए 12 रुपये भी दिए। उस लड़के के इस अंदाज़ ने सोनू को इतना प्रभावित किया कि वो उसके फैन हो गए। उन्होंने उन 12 रुपयों को फ्रेम करवा कर उसे अपनी दूसरी ट्रॉफ़ीज़ के साथ रखा है।
सोनू उस लड़के से मिलने के लिए बेसब्र हुए जा रहे थे। आखिरकार उनकी टीम ने उसे ढूंढ़ निकाला। उसका नाम शहबाज़ अली है। शहबाज़ के गेस्चर से खुश होकर सोनू ने उसे गले लगा लिया। शहबाज़ ने उन्हें बताया कि भिखारी बने सोनू की आवाज़ और गायकी रियल सोनू से भी ज्यादा अच्छी थी।