विस्तार
छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रही ये 8 अदाकाराएं दिखने में तो खूबसूरत हैं ही साथ ही अपनी एक्टिंग और चुलबुले अंदाज से छोटे पर्दे की चमक और बढ़ा रही हैं। ये एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और अपने फैन्स को समय समय पर लुभाती रहती हैं। हालांकि इनको अभी बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर मौका नहीं मिल पाया है लेकिन अगर इन्हें एक मौका दिया जाए तो ये चूकेंगी भी नहीं। छोटे पर्दे की ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनों का पत्ता काटने का माद्दा रखती हैं।
टीवी सीरियल की ये 8 अभिनेत्रियां जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही टैलेंटेड भी...
टीवी की फेमस अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी कई हिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। "बनू मैं तेरी दुल्हन" में डबल रोल के लिए इन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी द्वारा "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" का अवार्ड मिला था। बाद में उन्हें "ये हैं मोहब्बतें" में "इशिता रमन भल्ला" के किरदार के लिए "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" का पुरस्कार मिला। दिव्यांका इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालती हैं और अपने फैंस को अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाती रहती हैं।
कृतिका को इंडियन टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इन्हें इंडियन टैली अवार्ड्स में 2012 में बेस्ट इंडियन एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चुका है। 'कुछ तो लोग कहेंगे' में डॉक्टर निधी के रोल में इन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था।
टीवी की दुनिया में श्वेता तिवारी बहुत बड़ा नाम हैं। श्वेता टीवी के शुरुआती दिनों से काम कर रहीं हैं। इन्होंने काफी हिट सीरियल किए हैं। ये कुछ सीरियल में मां की भूमिका भी निभा चुकी हैं, लेकिन जब बोल्डनेस की बात आई तो कभी पीछे नहीं हटीं। अब तो श्वेता फिल्मों में आइटम नम्बर करते और टीवी पर कॉमेडी शो भी करते नजर आती हैं।
पॉपुलर टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया एक फेमस अदाकारा हैं। 2011 में सोनारिका ने 'तुम देना साथ मेरा' शो से डेब्यू किया। इसके बाद ये पॉपुलर शो 'देवों के महादेव' में पार्वती का किरदार निभाती नजर आईं।
एम. टीवी के शो 'कैसी ये यारिया' से यूथ में फेमस हुई चार्ली की हॉटनेस के बारे में जितना कहें उतना कम हैं।
मासूमियत से भरी अदाकारी ने हिना खान को लोगों की चहेती अभिनेत्री बना दिया है। ईस्टर्न मैगजीन में 2013 में हिना को 50 सेक्सिएस्ट एशिया महिलाओं की सूचि में शामिल किया गया था। ये रिश्ता क्या कहलता है सीरियल मेें अक्षरा के किरदार के लिए उन्हें 2014 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से भी समानित किया गया था।
मौनी रॉय ने 2007 में एकता कपूर के सीरियल से टीवी पर डेब्यू किया था। वह अब तक कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी ‘नागिन’ ने दिलवाई। अब मौनी एक सेलेब्रिटी हो गई हैं। उनका लुक और अंदाज दोनों काफी बदल गया है।
सयाना ने अपनी पहली मुख्य भूमिका स्टार वन के धारावाहिक 'मिले जब हम तुम' में निभाई। सनाया स्टार प्लस के धारावाहिक 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में खुशी कुमारी गुप्ता की भूमिका से घर-घर में पहचानी जाने लगी। यशराज बैनर की फिल्म फना में एक छोटी-सी भूमिका भी निभाई थी।