विस्तार
वैसे तो फिल्मी रिश्तों का न तो कोई मतलब होता है और न ही कोई परिभाषा। फिल्मी किरदार के रिश्ते फिल्म की स्क्रिप्ट तय करती है। फिल्म की कहानी की डिमांड पर किसी कहानी का हीरो अगली कहानी का खूंखार विलेन भी बन सकता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि फिल्मों में इलू-इलू करने वाले कलाकारों को अगली स्क्रिप्ट में भईया-बहन का रोल मिल जाए। अब आपको कैसे भी लगे लेकिन प्रोफेशमिल्जम में सब चलता है। तो आइए आज आपको बताते हैं उन जोड़ियों के बारे में जिन्होंने एक फिल्म में भाई बहन बने और कुछ दिनों बाद अगली फिल्म में प्रेमी जोड़े बन गए।
वैसे तो रणबीर की जोड़ी सबके साथ जमती है लेकिन प्रियंका के साथ काफी पसंद की जाती है। गुंडे में दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था, इसके बाद फिल्म दिल धड़कने दो में दोनो भाई-बहन बन गए। फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी रणबीर और प्रियंका के बीच जबरदस्त केमस्ट्री देखने को मिली।
शाहरुख और एश फिल्म जोश में टपोरी भाई बहन बने थे। इसके बाद दोनों ने बतौर लवर्स कई फिल्मों में काम किया। फिल्म मोहब्बते, देवदास और ऐ दिल है मुश्किल में दोनों की जोड़ी पर दर्शकों ने खूब ताली पीटी
दीपिका और जॉन अब्राहम फिल्म रेस-2 में भाई बहन बन चुके हैं जबकि देसी ब्यॉएज में दोनों रिलेशनशिप में दिखाई दिए थे।
दीपिका की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम में दीपिका और रामपाल प्रेमी बने थे। जबकि फिल्म हाउस फिल्म में अर्जुन दीपिका के भाई बने थे।
फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी में अक्षय और जूही चावला की जोड़ी खूब पसंद की गई थी वहीं फिल्म एक रिश्ता में दोनों भाई बहन बने थे।